ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था

ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हाईवे पर बनास नदी पुल पर खड़े कंटेनर को एक दूसरे ट्रेलर ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। जिसके कारण कंटेनर बनास नदी की पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गया। इस दौरान कंटेनर में सवार चालक की जान हलक में आ गई। वह ट्रेलर की केबिन में फंस गया। इस दौरान करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। इस दौरान चालक बेहोश हो गया। जिसे निकालने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें : युवक को बुलाया, फिर गोदकर कर डाली हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया बवाल, जानिए क्यों

चालक

3 घंटे तक हलक में फंस गई चालक की जान

हैरान कर देने वाला यह हादसा टोंक जिला मुख्यालय के समीप जयपुर रोड पर बनास नदी पुलिया पर हुआ, जहां देर रात एक कंटेनर खराब होने के कारण वह खड़ा हुआ था। इस बीच सामने से एक ट्रेलर ने तेज रफ्तार में कंटेनर को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर बनास नदी की पुलिया की रेलिंग के पाइप तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गया। इस दौरान ट्रेलर की केबिन में सवार चालक उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलती ही टोंक सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकल गया। इस दौरान घटना से भयभीत चालक बेहोश हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : कोटपूतली में विवाद के बाद लाठियों से मारपीट, फिर युवक पर कर दी फायरिंग, जानिए फिर

घटना में दूसरा का चालक बचा बाल बाल

इधर, देर रात हुए इस हादसे में पुलिया पर पहले से खड़े कंटेनर का चालक बाल बाल बच गया। हादसे से कुछ देर पहले ही वह कंटेनर से बाहर निकल गया था। इस बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे कंटेनर को टक्कर मार दी, यदि कंटेनर का चालक वहां मौजूद रहता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, हादसा देखते समय एक राहगीर हनुमान गुर्जर असंतुलित होकर पुलिया से बनास नदी में गिर गया, जिसे तत्काल बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। उसको सदर थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद डायवर्ट कर खुलवाया।

सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live