विवाद में लाठियों से हुआ जमकर खूनी खेल में, फिर हुआ दर्दनाक हादसा

विवाद में लाठियों से हुआ जमकर खूनी खेल में, फिर हुआ दर्दनाक हादसा
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर के अमरसागर में जमीनी विवाद के चलते शुक्रवार रात दो गुटों के के बीच जमकर खूनी खेल, लाठी पत्थर चल गए। इस खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वही तीन घायलों का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्लॉट को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, जिसमें एक की जान गई

दरअसल, अमरसागर में UIT की सरकारी जमीन पर भोजराज (40) पुत्र खेताराम का कब्जा था। वहीं उसके पास नरेंद्र कुमार पंवार द्वारा भी पत्थर डलवाए गए। जिसकी जानकारी मिलने पर भोजराज मौके पर गया और वहां विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलने पर भोजराज का भतीजा जीतेन्द्र परमार भी वहां पहुंच गया। मौके पर पत्थरों व लाठियों आदि से खूनी संघर्ष हो गया।

खूनी संघर्ष में हुआ, सिर पर गंभीर वार से चली गई जान

खूनी संघर्ष में भोजराज माली के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं उसके भतीजे जीतेन्द्र के भी सिर में चोट आई। इस लाठी भाटा जंग में नरेंद्र, दीपक आदि के भी चोट लगी। जिसके बाद ग्रामीण घायलों को निजी गाड़ियों में लेकर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भोजराज पुत्र खेताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज शुरू किया। इस घटना में तीनों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। मृतक भोजराज का शव जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा। पुलिस ने हॉस्पिटल में भीड़ बढ़ते देख भारी जाब्ता तैनात किया। वहीं मामले को लेकर जांच की जा रही है।

For More Updates: TwitterFacebook

 

Latest News:सावधान ! 500 सौ रुपए का नोट लेने से पहले, कही लग न जाए बड़ी चपत

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!