झालावाड़ पुलिस ने मर्डर मामले में खुद ही करा दी रिपोर्ट दर्ज! जानिए फिर एसपी का यह वीडियो क्यों आया सुर्खियों में

झालावाड़ पुलिस ने मर्डर मामले में खुद ही करा दी रिपोर्ट दर्ज! जानिए फिर एसपी का यह वीडियो क्यों आया सुर्खियों में
Spread the love

झालावाड़/अकलेरा (रविंद्र सिंह) : राजस्थान की झालावाड़ पुलिस एक पुराने मर्डर केस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, 3-4 महीने पहले एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मामले में महिला के पीहर और ससुराल पक्ष ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, तो झालावाड़ एसपी के निर्देश पर पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने ही अपनी तरफ से मामला दर्ज कराया। बाद में महिला की मौत के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया, लेकिन झालावाड़ एसपी अमित कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा हैं, जो फिर से लोगों में चर्चा का विषय बन गया हैं। जिसमें एसपी लोगों से कहे है कि अगर कहीं गलत होता है, तो हमें कार्रवाई करने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए

एसपी बोले, गलत हुआ तो कारवाई करने के लिए हमें किसी की जरूरत नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे झालावाड़ एसपी अमित कुमार का यह वीडियो काफी सुर्खियों मेें है। दरअसल, यह वीडियो पुराना है, लेकिन यह फिर से वायरल हो रहा है। दरअसल, एसपी का वीडियो यह खानपुरा पुलिस थाने का, जहां मूर्ति चोरी के एक मामले में विरोध करने आए लोगों से इस वीडियो में एसपी कह रहे हैं कि अकेलेरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में ना तो पीहर पक्ष में एफआईआर दर्ज करवाई, न ही ससुराल पक्ष ने। बाद में उनके एक हेड कांस्टेबल ने इस मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वीडियो में एसपी लोगों को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर जहां गलत हो रहा है। वहां हमें आपकी भी जरूरत नहीं है। हम वहां जरूर कार्रवाई करते है। एसपी मूर्ति चोरी की घटना के विरोध मेें आए लोगों को इसके माध्यम से उदाहरण दे रहे थे।

महिला के पति ने ही की थी पीट पीटकर हत्या

बता दें कि बांरा जिले के अकलेरा क्षेत्र में करीब 3-4 माह पहले चंदीपुर गांव में एक विवाहिता रेणु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने रेणु की मौत सीढ़ियों से गिरकर होना बताया, लेकिन झालावाड़ पुलिस को मामले में शंका हुई। इस मामले में जब किसी की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, तो पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने ही मामला दर्ज कराया। मामले की जांच करते हुए झालावाड़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को लेकर मशक्कत करते हुए मृतका रेनू के पति देवी कृपाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सामने आया कि कृपाल रेणु को दो घंटे तक पीट-पीट कर मारता रहा। जिसके कारण उसके मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!