देवली : 9 करोड़ खर्च, फिर भी घटिया सड़क! बार बार नोटिस के बाद भी सुधार नहीं, जानिए अब पालिका क्या करेगी कार्रवाई

टोंक : राजस्थान के टोंक के देवली में जयपुर रोड के मरम्मत कार्य में बड़ी लापरवाही और अनियमितता सामने आई है, जो शहर में चर्चा का विषय बन गई है। सड़क के निर्माण कार्य को लेकर अब गुणवत्ताओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य संदेह के घेरे में है। इसको लेकर बीजेपी के नेताओं और वार्ड पार्षदों में निरीक्षण किया। जिसमें सड़क के मरम्मत कार्य को देखकर उन्होंने असंतोष जताया है। साथ ही गुणवत्ता को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं अब इस मामले में देवली नगर पालिका की ओर से भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बता दें कि जयपुर रोड शहर का मुख्य मार्ग है, जो 9 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया था।
यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की स्मैक पकड़ी, युवाओं को फंसाने की थी बड़ी तैयारी
सड़क निर्माण कार्य को लेकर उठे सवाल
इस दौरान बीजेपी के नेता और देवली पालिकाध्यक्ष पति तनसुख बैरवा, विनोद साहू, कुलदीप चौधरी, गोपाल मित्तल, अमित गौतम, राजू सरकार समेत बीजेपी के नेता शहर के मुख्य जयपुर रोड पर पहुंचे, जहां मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य को देखा। इस दौरान निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं सामने आई। निरीक्षण के दौरान सड़क में कई क्षतिग्रस्त हिस्से भी देखे। बीजेपी नेताओं ने आशंका जताई है कि निर्माण कार्य में जो सामग्री उपयुक्त की गई है। वह गुणवत्तापूर्ण नहीं है। जिसके कारण सड़क बनने के भीतर कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में RLP की महिला CR को उठाया! वीडियो में BJP पर आरोप, अब हनुमान बेनीवाल क्या करेंगे?
5 साल के पीरियड में बार बार क्षतिग्रस्त हुई सड़क
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह 9 करोड रुपए की लागत से बनाई गई है, लेकिन यह सड़क अभी 5 साल का पीरियड पूरा होने पहले ही कई बार क्षतिग्रस्त हो गई है, जहां डामर और गिट्टी का सही उपयोग नहीं किया गया है। यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता, तो बार-बार क्षतिग्रस्त होने की समस्या नहीं आती। बीजेपी नेता तनसुख बैरवा ने फोन पर बताया कि मरम्मत कार्य में देवली विधायक के अनुसार जहां सड़क दब गई और क्षतिग्रस्त है, वहां खुदाई के पश्चात उसका आधार बनाकर डामरीकरण करना था, लेकिन ठेकेदार इसकी पालना नहीं कर रहा है। इससे सड़क का भी ढलान सहीं नही है।
यह भी पढ़ें : देवली प्रधान चुनाव : रतन लाल हाड़ा और महादेव मीणा, किसका पलड़ा भारी? या फिर किसी दूसरे के सिर पर होगा ताज
पालिका प्रशासन का यह रहेगा अगला कदम
इधर, नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने बताया कि ठेकेदार को पहले भी 5-7 नोटिस दिए जा चुके हैं। इनमें दो नोटिस तो उनके कार्यकाल में दिए गए हैं। इसके बावजूद ठेकेदार मरम्मत कार्य में लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने इस बार फिर ठेकेदार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि काम सही तरीके से नहीं हुआ, तो टेंडर के दौरान जो 20 प्रतिशत पैसा पालिका में ठेकेदार का जमा है, उसे जब्त कर लिया जाएगा और उस राशि से दूसरे ठेकेदार के जरिए काम करवाया जाएगा।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



