मदरसा टीचर की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, देखिएं शर्मनाक हरकत का वीडियो

मदरसा टीचर की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, देखिएं शर्मनाक हरकत का वीडियो
Spread the love

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक मदरसा टीचर की शर्मनाक हरकत सामने आई, जहां उसने तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह आरोपी घंटाघर साइकिल मार्केट में एक किताब की दुकान चलाता है, जहां वह लोगों को तंत्र-मंत्र, वशीकरण करने के नाम पर फंासता है और इस तरह की हरकतों को अंजाम देता है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

मदरसा टीचर की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल

जोधपुर के घंटाघर मार्केट से सामने आया यह वीडियो अब लोगों में आक्रोश का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आरोपी तांत्रिक बाबा अपनी दुकान पर एक महिला के साथ यह अश्लील हरकत करता हुआ नजर आता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे आक्रोशित लोग आरोपी की दुकान के बाहर जमा हो गए, लेकिन इससे पहले आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। इधर, लोगों के आक्रोश के चलते पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने स्थिति को संभाला।

वशीकरण के नाम पर लोगों को फंसता है अपने जाल में

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि किताबों की दुकान चलाने वाला आरोपी खुद को तांत्रिक बाबा कहता है। इसके अलावा वह तंत्र-मंत्र और वशीकरण के माध्यम से लोगों को अपनी जाल में फंसता है और अनैतिक गतिविधियों करता है। दावा किया जा रहा है कि उसने और भी कई महिलाओं के साथ भी इस तरह की हरकतों का अंजाम दिया है। इधर, घटना के बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि आरोपी तांत्रिक बाबा एक मदरसा में भी पढ़ने का काम करता है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर किसी भी पीड़ित ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वीडियो X पर देखिए👇

लेक्चर पति करता है छात्राओं का यौन शोषण, पत्नी ने ही कर डाली शिकायत

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author