मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई नीचे जाजम पर, देखकर लोग हुए हैरान

मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई नीचे जाजम पर, देखकर लोग हुए हैरान
Spread the love

बांसवाड़ा/जयपुर : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों सियासी गलियारों में काफी चर्चित हो रही हैं। इस बीच बांसवाड़ा में योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में वसुंधरा राजे की सादगी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वसुंधरा राजे मंच पर जाकर संतों के बराबर बैठने से मना कर देती है और नीचे जाजम पर ही बैठ जाती है। इस वीडियो को लेकर लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें कि बीत दिनों भी बीजेपी के स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे का भाषण भी काफी चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही

 

मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई जाजम पर

बांसवाड़ा में मंगलवार को आचार्य प्रसन्न सागर महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में हर मास एक उपवास संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। इस बीच उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया, लेकिन लोग उस समय हैरान रह गए। जब वसुंधरा राजे मंच पर तो चढ़ गई, लेकिन संतो के बराबर बैठने के लिए मना कर दिया। वसुंधरा राजे बोली कि संतों के बराबर बैठने के लिए कठिन तप और साधना चाहिए, जो हमने नहीं की हैं। यह कहकर राजे जाजम पर बैठ गई। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी

पत्रकारों के साथ बातचीत का भी वीडियो हुआ था वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों अपने सादगी पूर्ण व्यवहार को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले भी पत्रकारों से बातचीत का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वसुंधरा राजे जयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलती है। इस बीच पत्रकार उनकी फोटो लेते हैं। इस पर राजे उनसे पूछती है कि कहां जा रहे हो और कौन आ रहा है? इस पर पत्रकारों ने कहा कि मैम हम तो आपके लिए आए हैं, इस पर राजे मुस्कुरा गई और गाड़ी में बैठने के बाद पत्रकारों से कहा कि फिर आओ घर पर मिलने। उनका यह अंदाज लोगों को पसंद आया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में ‘जाति संग्राम’! 2028 से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा “हाथ”?

साधना से जोड़ने के लिए सजा अभियान शुरू किया

इधर, बांसवाड़ा में आचार्य प्रसन्न सागर और बाबा रामदेव की अनूठी पहल की गई। इसके चलते दोनों ने एक साझा अभियान शुरू किया। जिसका उद्देश्य लोगों को साधना से जोड़ना है। इस अभियान का नाम हर मास 1 उपवास यानी हर व्यक्ति हर माह में काम से कम एक उपवास अवश्य करें। योग गुरू रामदेव ने कहा कि उपवास संकल्प को समाज में जन आंदोलन के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रसन्न सागर ने कहा कि पूरे देश में 7 तारीख उपवास दिवस घोषित किया जाए, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!