1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में बीती रात एक बड़ी चोरी के वारदात सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया। घटना के अनुसार शातिर चोरों ने घर की तीसरी मंजिल में वारदात को अंजाम देकर 40 तोला सोना और करीब 20 लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार किसी कार्यक्रम में हिस्से लेने गया था। इस बीच सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वारदात से शहर में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का कहर! पुलिस पर चाकू और तलवार से हमला
चुटकियों में तोड़ी अलमारी और वारदात को अंजाम
हैरान कर देने वाली यह वारदात उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सिलावट वाड़ी स्थित बीच की मस्जिद के सामने एक मकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी ही शातिर तरीके से घर में घुसकर तीसरी मंजिल पर रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 40 तोला सोना और लगभग 20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। परिवार के सदस्य उस समय घर पर मौजूद नहीं थे और एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। रात करीब 10 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें : अजमेर में कार ने महिला को 12 फीट घसीटा! फिर हुई दर्दनाक मौत
वारदात का नजारा देखकर परिजनों के उड़ गए होश
जब वे ऊपर तीसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। अलमारी खुली हुई थी, सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और लॉकर पूरी तरह से टूटा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तुरंत अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया और इसके बाद घंटाघर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास
विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



