टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा में आया। इसमें दो मासूम बच्चों की पिकअप से कुचल कर मौत हो गई। जबकि हादसे में एक महिला सहित तीन बच्चे घायल है। यह घटना शादी की खुशियों को मातम में बदल गई। दरअसल, टोंक के गोल डूंगरी इलाके में शादी समारोह के चलते डीजे बज रहा था। इस बीच डीजे पिकअप चालक ने गाड़ी को आगे लेने की जगह गलती से बेक में ले लिया। इससे पीछे नाच रहे दो मासूम बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। घायलों को तत्काल सहादत अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना गोल डूंगरी इलाके में शादी समारोह के दौरान देखने को मिली, जब वहां डीजे चल रहा था।इसके पीछे-पीछे बच्चे महिलाएं डांस कर रही थी। इस बीच वह रास्ते में गोबर पड़ा हुआ था। इसके कारण लोगों ने डीजे की पिकअप को आगे लेने के लिए चालक को कहा। पार्षद मुकेश कश्यप ने बताया उस समय पिकअप में एक छोटा बच्चा चल रहा था, जो अन ट्रेंड लग रहा था। उसने आगे लेने की बजाय गलती से बेक ले लिया। इससे पिकअप 10 से 15 फीट तक बेक होती हुई चली गई। इसके कारण 8 वर्षीय मासूम बच्चा कुलदीप पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया।
पार्षद कश्यप ने दावा किया कि डीजे वाली पिकअप को कोई समझदार व्यक्ति की जगह छोटी उम्र का लड़का चला रहा था। जब लोगों ने पिकअप को आगे लेने के लिए कहा, तो वह हड़बड़ाहट में आगे ले जाने की जगह बैक गियर लगाकर पिकअप को चला दिया। जिससे वहां डांस कर रहे लोग कुचल गए। हादसे में 34 वर्षीय अंता और दो अन्य बच्चे उषा और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर कोहराम मच गया। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इनका उपचार किया जा रहा है।
इधर, घटना से कोहराम मच गया और आक्रोशित लोगों ने तत्काल डीजे के चालक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। सदर थाना पुलिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने डीजे चालक को हिरासत में ले लिया है। घटनाओं के बाद शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई है। बताया जा रहा है कि जिन दो मासूम बच्चों की मौत हुई है, वह शादी वाले परिवार के ही बताए जा रहे हैं। इधर, घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सदर थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live