व्यापारी के सिर पर बंदूक के बट से हमला, फिर बदमाशों ने किया फायर!

व्यापारी के सिर पर बंदूक के बट से हमला, फिर बदमाशों ने किया फायर!
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में व्यापारी के साथ लूट के प्रयास की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस दौरान बीती रात उनियारा में एक व्यापारी को इनफील्ड बाइक पर आए दो बदमाशों ने घेर लिया और बैग छीनने का प्रयास किया। इस बीच जब बचाव के लिए प्रयास किया, तो बदमाशों ने बंदूक के बट से पीड़ित के सिर पर गंभीर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा पीड़ित का दावा है कि बदमाशों ने भागते समय उन पर फायरिंग भी कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना को लेकर व्यापारियोें में रोष व्याप्त हो गया। इसको लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस थाने का घेराव किया। साथ ही एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें : टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़

बंदूक के बट से व्यापारी पर हमला और फिर फायरिंग

यह सनसनीखेज वारदात टोंक जिले के उनियारा कस्बे से बीती रात सामने आई है, जहां बीती रात सरदार सिंह सर्किल स्थित एक कैंटीन मालिक अजय कुमार गुप्ता अपने बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच एनफील्ड बाइक पर आए तो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने बंदूक के बट से प्रदीप के सिर पर गंभीर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने लूट का प्रयास विफल होते हुए देखकर तुरंत भाग छूटे। पीड़ित का दावा है कि भागते समय बदमाशों ने उन पर फायरिंग भी की। इस दौरान बदमाश घुसकर एक कैफे में घुस गए, जहां लोगों की भीड़ कैफे के बाहर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें : क्या वाकई वसुंधरा राजे का समय गया? राजे की इस बात से सियासत में मचा हडकम्प

कैफे संचालक ने आरोपियों को भगा दिया

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के प्रयास के दौरान फायरिंग भी की। जब बदमाश अजय गुप्ता से बैग छीन रहे थे। इस बीच उनका बड़ा भाई प्रदीप गुप्ता भाग कर बचाने आया, तभी बदमाशों ने बंदूक से फायर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में बामनिया निवासी राम सिंह खटाना और राजा बाबू गुर्जर पुत्र सुवालाल गुर्जर शामिल है। जिन्होंने उन पर हमला किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों बदमाश सवाई माधोपुर रोड़ स्थित एक कैफे में घुस गए। इस पर वहां के संचालक ने उन्हें पीछे वाले रास्ते से भगा दिया। इधर, सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चैधरी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : कपड़ों की प्रेस करने वाले को 598 करोड़ का नोटिस! होश उड़ा देगी खबर

व्यापारियों ने दी चेतावनी कारवाई करो, नहीं तो….

इधर, व्यापारी अजय गुप्ता और उसके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के ऊपर हुए हमले की घटना से व्यापार मंडल में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में उम्मेद सिंह, नमो नारायण गौतम, विष्णु सिंह, अशोक शर्मा, महेश खंडेलवाल, गंगाधर खंडेलवाल, गोपाल जैन, घासी लाल जैन समेत कई व्यापारियों ने विरोध प्रकट करते हुए उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना में प्रयोग में ली गई इनफील्ड बाइक को जब्त कर लिया है।

टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!