तालाब में डूबी कार में से निकले 2 युवकों के शव, सवा महिने बाद लगा पता, जानिए क्या हुआ उस दिन
टोंक (रवि सैनी): राजस्थान के टोंक में सोमवार सुबह हैरान कर देने वाली घटना आई, जहां एक तालाब में डूबी कार के बाहर निकलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान कार के भीतर दो युवकों के शव मिले। यह दोनों युवक कार सहित करीब सवा महीने पहले से गायब थे। इनकी पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन इनका पता नहीं लग पाया। इधर, सोमवार सुबह जब तालाब में कार दिखाई देने की सूचना लगी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इस दौरान उसमें दो युवकों के शव भी मिले। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग के तांडव में 8 जिंदा जले, कई मजदूर अभी फंसे है, जानिए
आंवा के तालाब में कार में मिले दो युवकों के शव
हैरान कर देने वाली यह घटना दूनी के आंवा कस्बे की है, जहां सोमवार को रामसागर तालाब में एक कार डूबी हुई दिखाई दी। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से तालाब में से कार को बाहर निकाला, लेकिन उस समय पुलिस और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, जब उसमें दो युवक भी मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में दोनों युवक बूंदी जिले के रेण गांव के निवासी रमेश पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और उसका दोस्त महावीर पुत्र सेवा गुर्जर बताए गए हैं। इधर, मामले की सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों को इस मामले की सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें :झोपड़ी में भीषण आग से जिंदा जल गए मां-बेटे, भागने का भी नहीं मिला मौका, जानिए खबर
करीब सवा महीने पहले लापता हुए थे दो युवक
जानकारी के अनुसार कार से निकले दोनों युवक बूंदी जिले के रेण गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो 8 जनवरी को देवली क्षेत्र के गांव में अपने जीजा के यहां सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए घर आए थे। इस बीच दोनों कार सहित लापता हो गए। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। परिजन और पुलिस ने दोनों युवकों की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इधर, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों युवकोें की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अब सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों की मौत कोई हादसा है, या कोई साजिश? पुलिस दोनों ही एंगल को लेकर मामले की जांच में जुट गई हैै।
यह भी पढ़ें :तहसीलदार की क्या औकात होती? कांग्रेसी विधायक ने आखिर अधिकारी को क्यों बताई औकात, जानिए
मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर
