पुलिस ने खोला फिल्मी स्टाईल का अपहरण कांड, चार बदमाशों को यूं दबोचा

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में डीएसटी पुलिस एक बार फिर बड़े एक्शन में दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपहरण के मामले का बड़ा खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने बीते दिनों फिल्मी स्टाइल में एक व्यक्ति का किडनैप कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में बरौनी थाना पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : रुपया बनाम डॉलर : गिरते रुपये के पीछे छिपे असली कारण, जानिए सही कहानी
फिल्मी स्टाइल के अपहरण का किया खुलासा
टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर डीएसटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव और पीपलू के डीएसपी राम अवतार का सुपरविजन प्रमुख रहा। इस दौरान डीएसटी टीम पुलिस ने बीते दिनों बरौनी थाना क्षेत्र में बरथल तिराहे से एक व्यक्ति के अपहरण के मामले का खुलासा किया। इस दौरान चार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक व्यक्ति का अपहरण कर वाहन से सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ गंभीर मारपीट की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में इस मामले में बरौनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : गर्म दूध के भगौने में गिर गई 10 माह की बच्ची, फिर हो गई दर्दनाक मौत
अपहरण के मामले में इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश के हाथों में सौंपी गई। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निवाई निवासी चंदू उर्फ राकेश पुत्र राजू नामा, नयागांव थाना दत्तवास निवासी मनराज पुत्र सोहनलाल गुर्जर, राधेश्याम उर्फ राधे पुत्र मेवाराम गुर्जर और निवाई निवासी मोहित पुत्र गिर्राज परिड़वाल को गिरफ्तार किया है। जिनसे अब पुलिस मामले की पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : नंदी गौ विवाह की अनूठी परम्परा! जहां बछड़ा-बछड़ी भी सजते है दूल्हा-दुहन की तरह
डीएसटी पुलिस की इस टीम ने की थी कार्रवाई
फिल्मी स्टाइल के अपहरण के मामले को लेकर यह कार्रवाई उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में की गई। इसमें हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल प्रधान शिवपाल, रुक्मेश, राधा मोहन, राधा किशन, राजेश कुमार और बरौनी थाना पुलिस की टीम भी शामिल थी।
यह भी पढ़ें : शिक्षक ने छात्रा से मांगा ‘वो’, नहीं तो फेल कर दूंगा, पुलिस ने लिया हिरासत में
रुपया बनाम डॉलर : गिरते रुपये के पीछे छिपे असली कारण, जानिए सही कहानी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



