खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, फिल्मी स्टाईल में पलट गई कार और मच गया कोहराम!

खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, फिल्मी स्टाईल में पलट गई कार और मच गया कोहराम!
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, जहां एक कार फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग गए। घटना से हाईवे पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची टोंक पुलिस ने घायलों को तत्काल सहादत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल होने वाला परिवार कोटा का है, जो सीकर के बाबा खाटू श्याम दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था। इस बीच यह भीषण हादसा सामने आया।

यह भी पढ़ें : होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल

फिल्मी स्टाइल में अनकंट्रोल होकर पलटी कार

यह दर्दनाक हादसा जयपुर कोटा हाईवे पर बनास पुलिया के समीप वैष्णो देवी माता मंदिर के कट के समीप सामने आया। जब यह कार टोंक की तरफ आ रही थी। इस बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में पलट गई। कार हाईवे पर उल्टी अवस्था में दिखाई दी। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इधर, कार में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला, जहां एक महिला कोटा निवासी पूनम गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसमें सवार पूनम के पति जतिन गुप्ता, रोहित समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने वाला परिवार कोटा के महावीर नगर विस्तार योजना निवासी है, जो सीकर जिले के बाबा खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इस बीच टोंक के समीप यह दर्दनाक हादसा सामने आया। जब कार अचानक अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में उल्टी होकर पलट गई। इस दौरान यह नजारा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे मेें कार का आगे वाला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। पुलिस ने घायल परिवार के लोगों को सूचना दे दी है, जो कोटा से टोंक के लिए रवाना हो गए हैं।

होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!