अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला

अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीती देर रात जिला अस्पताल में कुछ युवकों ने जमकर बवाल मचाया। मामूली कहासुनी के चलते उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही वहां तोड़फोड़ की घटना को दिया अंजाम दिया। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इधर, कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट की घटना से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान शनिवार को अस्पताल में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं चर्मामरा गई। रोगियों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा अब नहीं करेंगे जयपुर कूच, जन आंदोलन कर दिया स्थगित, अचानक क्या रहीं वजह?

कहासुनी के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट

हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक के सहादत अस्पताल की है, जहां बीती देर रात 11 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर गुर्जर कार्य कर रहा था। इस बीच अशफाक खान समेत कुछ युवक वहां पहुंचे, जहां रोगी पर्ची को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित आरोपियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर गुर्जर के साथ जमकर मारपीट कर दी। यहीं नहीं आरोपियों ने काउंटर पर तोड़फोड़ भी कर दी। अचानक उपजे इस विवाद के चलते अस्पताल में हड़कंप मच गया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को

संविदा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया

सहादत अस्पताल में बीती देर रात कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर गुर्जर के साथ मारपीट की घटना से संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा, जिला कलेक्टर समेत अधिकारियों से की। इसके बाद पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा ने भी पुलिस थाना कोतवाली को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इधर, संविदा कर्मचारियों के कार्य के बहिष्कार के कारण व्यवस्थाए गड़बड़ा गई। रोगी इलाज के लिए परेशान होते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर पर दो दर्जन युवकों ने बरसाए जमकर लात घुसे, छोड़ने लिए मिन्नतें करता रहा डॉक्टर, देखिए Video

सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live