IPL शुरू होते ही लाखों का ऑनलाइन सट्टा! फिर हुआ डीएसटी पुलिस का धांसू एक्शन
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे बाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान IPL मैच के चलते निवाई में दबिश देकर डीएसटी पुलिस ने एक आवासीय क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर खेला जा रहा लाखों रुपए का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को दबोचने में भी कामयाबी हासिल की। यह कार्रवाई टोंक एसपी राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर जिला डीएसटी टीम की ओर से की गई। इधर, इस कार्रवाई से जिले के सटोरियों में खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें : बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का बड़ा बयान, महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से मिलती हैं एंट्री

घर पर खेला जा रहा था लाखों रुपए का ऑनलाइन सट्टा
शनिवार को देश में IPL मैचों की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ क्रिकेट पर आॅनलाइन सट्टा खेलने वाले भी सक्रिय हो गए है। इस बीच डीएसटी पुलिस को लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टा खेले जाने की सूचना मिली। इस पर डीएसटी टीम ने निवाई में इंद्रा कॉलोनी में छापा मारा। जहां एक घर में लाखों रुपए का क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। यह सट्टा IPL मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर था। इस दौरान डीएसटी टीम ने आरोपी रवि पारीक उर्फ जितेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी निवाई को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : बाजार में जमकर चले लात घुसे, लोगों में मच गई सनसनी, जानिए मामला
डीएसटी पुलिस की कार्रवाई में यह सामान हुआ जब्त
इधर, डीएसटी टीम की इस कार्रवाई में पुलिस को दो मोबाइल फोन, एक एलइडी टीवी, सट्टे के हिसाब किताब की डायरी और 22400 नकद रुपए बरामद हुए। आरोपी रवि पारीक IPL मैच पर सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी, हेड कांस्टेबल शरीक मोहम्मद, प्रधान, शिवपाल, रुक्मेश, राधा कृष्ण, राधा मोहन और राजेश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़ें : विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा
डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले
