सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एक सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल कथित तौर पर बड़ा ही फ्रॉड बाज निकला। उसके कारनामे से प्रशासन में शिक्षा विभाग में जोरदार हड़कंप मच गया है। दरअसल, स्कूल के प्रिंसिपल कुंवर सिंह यादव पर कथित तौर पर आरोप है कि उन्होंने गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर एग्जाम में फेल हुए बच्चों को पास कर दिए। अब इस घटना को लेकर पूरे गांव में बवाल मचा हुआ है। स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गांव वालों और प्रिंसिपल के बीच बहस होती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का कहर! पुलिस पर चाकू और तलवार से हमला
प्रभावशाली लोगों के कहने पर कर दिया गड़बड़ झाला
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के निवाई उपखंड क्षेत्र का है, जहां हिंगोनिया बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई। विवाद की शुरुआत जब हुई, कि कक्षा 9 के परीक्षा परिणाम में बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया। इसको लेकर स्कूल के प्रिंसिपल कुंवर सिंह यादव पर परीक्षा परिणाम में कथित तौर पर हेरा फेरी करने का आरोप लगा है। स्कूल के प्रिंसिपल ने गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर फेल हुए बच्चों को पास कर दिया। इसको लेकर इस गड़बड़ी को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : पुलिस के सामने होता है रोज लाखों का ‘काला खेल’, सरकार को भारी नुकसान
रिजल्ट बदलने के लिए प्रिंसिपल ने डाला दबाव
बताया जा रहा है कि नवी कक्षा के परीक्षा परिणाम में 11 छात्र फेल हो गए। इस पर प्रिंसिपल ने कथित तौर पर परीक्षा प्रभारी पर रिजल्ट बदलने का दबाव बनाया। जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर 25 मार्च को पीटीएम बुलाई गई। इस बैठक में करीब 3 घंटे तक ग्रामीण और प्रिंसिपल के बीच बहस हुई। इस दौरान सरपंच के पुत्र सहित कई बच्चे, जो फेल हो गए थे। उन्हें पास करने के लिए मांग उठाई गई।
यह भी पढ़ें : मंच पर चढ़ी वसुंधरा राजे और बैठ गई नीचे जाजम पर, देखकर लोग हुए हैरान
क्या प्रिंसिपल पर शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई?
फेल हुए बच्चों को पास किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी चर्चा में है। इसको लेकर अब लोग शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा की गोपनीयता को इस तरह से भंग करना ठीक नहीं है। लोग मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इधर, इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना है कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है?
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



