कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान की टोंक कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में बीती शाम जमकर हड़कंप मच गया। वहां के कर्मचारियों में काफी देर तक अफरा तफरी रही। इसका कारण कलेक्टर के बंगले में 5 फीट का लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। खूंखार कोबरा सांप को देखकर वहां कर्मचारियों के होश उड़ गए। इस दौरान सिविल डिफेंस तत्काल इसकी सूचना दी गई। इस पर वन्य जीव प्रेमी ग़ालिब खान मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद कोबरा सांप को काबू में किया। बाद में उसका रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। तब जाकर कलेक्टर के बंगले में लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें : अब महिला को नही होगा कोई डर! जान लीजिए भजनलाल सरकार का यह प्लान

टीना डाबी के बंगले में घुसा कोबरा
हैरान कर देने वाली यह घटना देर शाम के बताई जा रही है, जो टोंक कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में देखने को मिली। दरअसल, शाम को 5 फीट लंबा कोबरा सांप कहीं से कलेक्टर के बंगले में घुस गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई। कोबरा सांप बंगले की सीढ़ियों के समीप फन फैला कर बैठा हुआ था। यह नजारा देखकर वहां के कर्मचारियों के होश उड़ गए। बंगले में काफी देर तक अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कोबरा सांप को लेकर तत्काल सिविल डिफेंस को मामले की सूचना दी गई। उनके निर्देश पर वन्य जीव प्रेमी ग़ालिब खान तत्काल मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : व्यापारी के सिर पर बंदूक के बट से हमला, फिर बदमाशों ने किया फायर!
शिकार करने के कारण सुस्त पड़ा था कोबरा
कलेक्टर के बंगले में कोबरा सांप होने की सूचना पर वन्य जीव प्रेमी ग़ालिब खान तत्काल मौके पर पहुंचे। यह कोबरा (नाजा) प्रजाति का था, जिसके पेट में शिकार होने के कारण वह सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस कोबरा सांप को कलेक्टर के निजी सहायक में देखा और उन्होंने ही इसकी सूचना दी। इधर, ग़ालिब खान ने सांप का रेस्क्यू करने का प्रयास किया तो फन फैला कर बैठ गया। बाद में करीब एक घण्टे की मशक्कत कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। गालिब ने बताया कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण यह कोबरा बिल से निकल गया था।
यह भी पढ़ें : टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़
कपड़ों की प्रेस करने वाले को 598 करोड़ का नोटिस! होश उड़ा देगी खबर

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



