बारात के स्वागत में खड़े लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों को भगा भागकर काट लिया, देखिए Video

बारात के स्वागत में खड़े लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों को भगा भागकर काट लिया, देखिए Video
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : प्रदेश में इन दिनों शादियों का सिलसिला लगातार चल रहा है। इस बीच टोंक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने दुल्हन पक्ष पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के कारण दुल्हन पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायल लोगों को तत्काल मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला

रिजॉर्ट पर मधुमक्खियों ने कर दिया अचानक हमला

हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक जिले के मालपुरा से सामने आई है, जहां एक निजी रिजॉर्ट पर शादी समारोह का फंक्शन चल रहा था। इस बीच दुल्हन पक्ष के लोग हंसी खुशी रस्म निभा रहे थे, तभी कहीं से मधुमक्खियों का झुंड दुल्हन पक्ष के लोगों पर टूट पड़ा। रिजॉर्ट में लोगों को काट लिया। अचानक हुए इस हमले के चलते लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। महिलाएं चीख पुकार करने लगी। बाद में लोगों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। काफी देर तक रिजॉर्ट पर सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया है, रोंगटे खड़े कर देगी यह क्राइम स्टोरी

दुल्हन पक्ष के डेढ़ दर्जन लोगों को कराया अस्पताल भर्ती

इधर, शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों के हमले की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। दुल्हन पक्ष पर किए गए मधुमक्खियों के हमले से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने तत्काल उन्हें मालपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। इधर, घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब दुल्हन पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात के स्वागत की तैयारी के बीच ही मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रही है रहस्यमयी मौत! टीकाराम जूली ने अचानक क्यों उठा दिया मुद्दा, जिससे मची हलचल

खास प्लान से भजनलाल सरकार ने भर लिया अपना ‘खजाना’, जानिए कैसे किया यह कारनामा

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!