कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रही है रहस्यमयी मौत! टीकाराम जूली ने अचानक क्यों उठा दिया मुद्दा, जिससे मची हलचल
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बजट को लेकर बहस चल रही है। इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहा हैै। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अचानक साइलेंट हार्ट अटैक के मामलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। जूली के इस मुद्दे ने एक बार सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने इसके पीछे कोरोना वैक्सीन को जोड़कर भी बात कही है। उन्होंने इस मामले में सरकार से साइंटिफिक तरीके से मामले की जांच करने के लिए कहा है, ताकि प्रदेश में अचानक हो रही साइलेंट हार्ट अटैक से मौतों के कारण सामने आ सके। इस मुद्दे को लेकर अब सियासी गलियारों में भी हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : तहसीलदार को कहा, ‘तू भाग कैसे रहा है? जो खाया है नाक से निकाल दूंगा’, पूर्व विधायक ने दिखाई दंबगई, देखिए Video
क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रहे है साइलेंट हार्ट अटैक
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अचानक कार्डिस्ट अरेस्ट से मौत होने के हैरान होने वाले मामले सामने आ रहे हैं, जो लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। अचानक चलते-चलते व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है और उसकी मौत हो जाती है। छोटे-छोटे बच्चे परीक्षा देते हुए गिर जाते हैं। बाद में पता चलता है कि छोटे बच्चों को भी हार्ट अटैक आया है। उन्होंने आशंका का जताई है कि कोरोना के समय जो वैक्सीन लगाई गई थी, कहीं इसके दुष्परिणामों को लेकर मौत का आंकड़ा तो नहीं बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे
मामलों की साइंटिफिक जांच करवा कर कारण का पता करें
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इन दिनों प्रदेश में आए ऐसे कई मामलों की तरफ सदन का ध्यान खेंचा, जहां अचानक लोगों की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हुई है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है। जूली ने कहा कि अचानक लोगों में बढ़ रही इस तरह की मौत से चिंताजनक हालात पैदा हो गए हैं। यह सामान्य नहीं है। इस पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा मंत्री से इस मामले में साइंटिफिक तरीके से पता लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आखिर इन मौत के कारणों के पीछे क्या है, यह वजह पता लगना चाहिए।
यह भी पढ़ें : शादी में बज रहा था डीजे, फिर वही डीजे बन गया काल, 2 मासूम की दर्दनाक मौत, 3 जने घायल, जानिए कैसे
राजस्थान में कई मामले आ चुके हैं साइलेंट हार्ट अटैक के
बीते कुछ समय से राजस्थान में साइलेंट हार्ट अटैक के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं, जो लोगों को डराने वाले हैं। इसमें एक चर्चित मामला हाल ही में जनवरी में उदयपुर में सामने आया, जहां उदयपुर में 48 वर्षीय व्यक्ति एक दुकान पर पानी पी रहा था। इस बीच अचानक वह बेंच से नीचे गिर गया। बाद में उसकी साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इसी तरह सीकर में पिछले साल दांतारामगढ़ में 9 साल की स्कूली छात्र लंच ब्रेक में अपना टिफिन खोल रही थी, तभी उसे घबराहट हुई और उसकी मौत हो गई। महज 9 साल की बच्ची की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत का यह बेहद डराने वाला मामला सामने आया। इसी तरह कोटा में एक 16 वर्षीय स्टूडेंट को साइलेंट हार्ट अटैक आया। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वह कमरे में अचेत मिला।
यह भी पढ़ें : 6 RDX बम से होंगे एक साथ ब्लास्ट, उड़ जाएंगे चीथड़े, राजधानी में फिर मिली बम से उ़ड़ाने की धमकी, जानिए कहां
विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत! टीकाराम जूली अब सदन नही चलने देंगे, जानिए क्यों
