रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जिसमें महिला CI की हुई मौत, देखिए Video
श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार अल सुबह पुलिस गश्त के दौरान एक महिला सीआई ज्योति नायक की दर्दनाक मौत हुई। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। इधर, इस हादसे को लेकर 42 सेकंड का रोंगटे खड़े करने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गश्त के दौरान चौराहे पर एक गाड़ी ने सीआई ज्योति नायक की जीप को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी घूमती हुई पलट गई। इस हादसे में सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई। अब हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में पुलिस जीप चालक भी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण हादसा! हादसे में 6 जने बने काल का शिकार, कार जा घुसी ट्रेलर में, जानिए खबर
रोंगटे खड़े कर देने वाला 42 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल
श्रीगंगानगर की सीआई ज्योति नायक आज सुबह 5:00 बजे दुर्गा मंदिर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच यह भीषण सड़क हादसा सामने आया। इसको लेकर 42 सेकंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि चौराहे पर गश्त करती हुई सीआई ज्योति नायक की जीप को दूसरी गाड़ी टक्कर मार देती है। इस टक्कर के बाद पुलिस जीप घूमती हुई पलट जाती है। इस घटना में महिला सीआई ज्योति नायक सहित जीप चालक भी मौजूद था। इस दौरान सीआई ज्योति नायक के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसमें उनके काफी मात्रा में खून बह गया।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने हाथ पर ही लिख दी काम होने की गारंटी, फिर बुजुर्ग भी झूम उठा, जानिए मामला
अस्पताल में सीआई ज्योति नायक को मृत घोषित किया
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं सीआई ज्योति नायक और जीप चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सीआई ज्योति नायक को मृत घोषित कर दिया। वही चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसका उपचार जारी है। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। इधर, सूचना पर श्रीगंगानगर एसपी डॉ अमृत दुहन समेत पुलिस के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सीआई ज्योति नायक के निधन पर दुख व्यक्त किया। साथ ही पुलिस जीप चालक के इलाज को लेकर जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video
चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला
