सवाई माधोपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें बिहार का एक मजदूर रातों रात अरब पति बन गया। इसको लेकर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में भी चर्चा है। बिल्डिंग निर्माण कार्यों में मजदूरी करने वाले इस मजदूर के बैंक खाते में अचानक कुबेर का खजाना ही ट्रांसफर हो गया। उसके खाते में कितनी राशि है, इसके बारे अभी सहीं आंकड़ा कोई नहीं बता पाया। यह अनपढ़ मजदूर है, इसलिए उसे तो पता भी नहीं यह कितनी राशि होती है, जब उसके फोन पर मैसेज आया तो उसने अपने साथी को अपना बैलेंस चेक करवाया, तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ में नहीं आया कि वह क्या करें?
मजदूर – टैनी मांझी ☝️
बैंक खाते में भारी भरकम राशि देखकर, मजदूर के उड़े होश
हैरान कर देने वाला यह मामला सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी से सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर टैनी मांझी के साथ यह हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया। उसके बैंक खाते में अचानक भारी भरकम राशि जमा हो गई। यह राशि कितनी है, इसे अभी तक कोई भी नहीं गिन पा रहा है। बिहार के जमुई जिले का रहने वाला मजदूर टैनी के बैंक खाते में यह भारी भरकम बैलेंस आ गया। जब उसने फोन पे से पैमेंट करने के बाद बैलेंस चेक किया तो, उसे पता लगा। हालांकि टैनी पढ़ा लिखा नहीं था। इसके कारण वह समझ ही नहीं आया कि उसकी बैंक खाते में कितने पैसे आए हैं, जब उसने यह बैलेंस अपने साथी को दिखाया, तो उसने इस बैलेंस की हकीकत बताई। यह सुनते ही मजदूर के होश उड़ गए।
बैंक ने मजदूर के खाते को किया सीज
मजदूर टैनी मांझी ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले बिहार से गंगापुर सिटी मजदूरी करने आया। उसका कोटक महिंद्रा बैंक मुंबई में खाता है। लगभग सात आठ दिन पहले अचानक उसके बैंक खाते में यह बड़ी रकम आई। इसका पता उसे जब लगा, उसने पैमेंट करने बाद फोन पे पर बैलेंस चैक किया। इधर, बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन होने के बाद बैंक भी हरकत में आया और उसने खाते को सीज कर दिया। इस मामले को लेकर अब बैंक, इनकम टैक्स और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते में आए इस ट्रांजैक्शन को लेकर जांच कर पता लगाया जा रहा है कि आखिर मजदूर के बैंक खाते में इतनी भारी भरकम राशि कैसे आई? जबकि मजदूर का कहना है कि उसे तो यह भी पता नहीं है, कि उसके बैलेंस में कितने शून्य है और इसका क्या मतलब है।
मजदूर ने कहा, मैने सोचा गलती से आ गई है, वापस चला जाएगा
इधर, मजदूर टैनी ने बताया कि जब उसे बैंक में बड़ी राशि होने का पता लगा, तो उसने सोचा उसके खाते में गलती से आ गए, इसलिए बैंक वापस ले लेगा। इस दौरान करीब सात दिनों तक वहीं बैलेंस खाते मेें रहा तो उसने ईमानदारी दिखाते हुए बैंक को इसकी जानकारी। यह सुनकर बैंक के कर्मचारियों के भी होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल टैनी का बैंक खाता ही सीज कर दिया। वहीं अब बैंक जांच में जुट गया है।
141
मनीष बागड़ी, Chief Editor
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live