पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस भजनलाल सरकार को जमकर घेर रही हैं। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा की जुगलबंदी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। इसमें चारों दिग्गज नेता ढोल नगाड़े बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इस बार राजस्थान हरियाली से हो जाएगा गुलजार! जानिए सीएम भजनलाल क्या है प्लान
चारों दिग्गज नेताओं ने जोरदार बजाया ढोल नगाड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई नेता दिखाई दे रहे हैं, जहां वह ढोल नगाड़े बजाते हुए देखे जा रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। जिसमें चारों दिग्गज नेता एक साथ दिखे। बताया जा रहा है कि यह मौका तिजारा के कांग्रेस नेता इमरान खान की पारिवारिक शादी है। इसमें चारों दिग्गज नेता एक साथ दिखे। वहीं नेताओं का यह अनूठा अंदाज उनके प्रशंसकों का भी पसंद आ रहा है। इधर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें : रुपया बनाम डॉलर : गिरते रुपये के पीछे छिपे असली कारण, जानिए सही कहानी
ढोल नगाड़े बजाने में पायलट और जूली का दिखा जोश
तिजारा कांग्रेस के नेता इमरान खान के परिवारिक शादी में शनिवार को चारों दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। उनके साथ कई कांग्रेसी नेता भी थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ढोल नगाड़ा बजाते समय सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली काफी जोश में दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स चटकारे लेते हुए प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने पूछा कि पायलट साहब और जूली इतने जोश में आखिर किसका बैंड बजा रहे हैं? इसको लेकर यूजर्स के अपने-अपने कॉमेंट्स भी सामने आएं हैं।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत
क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



