पुलिस ने पकड़ा साढ़े 12 करोड़ का IPL का सट्टा! होश उड़ा देगी खबर
प्रतापगढ़ (दिलीप सेन) : राजस्थान के प्रतापगढ़ पुलिस ने IPL क्रिकेट मैचों पर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों का बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान करवाई में पुलिस ने 12 करोड रुपए से अधिक के लेनदेन का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टे से जुड़े हुए दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है।
यह भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल लोगों से 12 करोड़ से अधिक की ठगी! फिर पुलिस के जाल में फंसा

सट्टा खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया
हैरान कर देने वाली यह कार्रवाई प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा और पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आरपीएस राहुल गोयल, थाना हथुनिया और थाना प्रतापगढ़ पुलिस, डीएसटी टीम, क्यूआरटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इसमें शहर के सर्वोदय स्कूल के पास एक फार्महाउस में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर छापा मारा। फार्महाउस की पहली मंजिल पर बने हॉल में 6 युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते मिले।
यह भी पढ़ें : बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया युवक को, सीसीटीवी में घटना हुई कैद
मास्टरमाइंड सीसीटीवी के माध्यम से संचालित कर रहा था सट्टा
इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 8-10 दिनों से संगठित रूप से आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे। Star66-co और Diamondexch.com जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। ग्राहक रुपये जमा कर पॉइंट्स के रूप में दांव लगाते थे और जीतने पर भुगतान फोनपे जैसी डिजिटल सेवाओं के माध्यम से किया जाता था। पूरे नेटवर्क का संचालन अंकित डोशी द्वारा किया जा रहा था, जो मौके पर मौजूद नहीं था और सीसीटीवी के जरिए दूर से निगरानी कर रहा था।
यह भी पढ़ें : एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग
बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण बरामद
इस दौरान मौके से पुलिस ने 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड, चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाई-फाई डिवाइस, सीसीटीवी कैमरा, एटीएम कार्ड, पांच लाल डायरियां और एक रजिस्टर जब्त किया। बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डाटा में अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 तक करीब 12 करोड़ 54 लाख रुपये के लेन-देन का विस्तृत हिसाब मिला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023, आरपीजीओ एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य सरगना अंकित डोशी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : 1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे
हाई प्रोफाइल लोगों से 12 करोड़ से अधिक की ठगी! फिर पुलिस के जाल में फंसा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
