वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में राजस्थान के 4 युवकों की मौत की खबर, अभी और….

जयपुर : मां वैष्णो देवी के दो दिन पहले हुए लैंडस्लाइड हादसे में राजस्थान के चार युवकोें की मौत की खबर सामने आई है। वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में चारों युवक आपस में भाई थे, जो मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इस बीच हुए भूस्खलन में चारों युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से चूरू के सुजानगढ़ कस्बे में सनसनी फैल गई है। बता दें कि इससे पहले धौलपुर के पांच युवक भी इसी हादसे में फंस गए थे, जहां दो युवक तो बच गए, जबकि तीन युवक अभी भी लापता हैं।
हादसे में राजस्थान के चार ज्वेलर्स युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसा में चूरू के सुजानगढ़ के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। इनमें सुजानगढ़ निवासी अनिल सोनी, अरविंद सोनी सगे भाई थे। इसके अलावा दो अन्य सारोटिया निवासी गजानन सोनी और नागौर निवासी संदीप सोनी भी इस हादसे में मारे गए। बताया जा रहा है चारों युवक ज्वेलर्स का काम करते थे और आपस में रिश्तेदार थे। चारों 22 अगस्त को एक ही गाड़ी में सवार होकर जम्मू कश्मीर पहुंचे थे, जहां चारो दो दिन तक घूमे। इसके बाद उन्होंने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद चारों पैदल ही लौट रहे थे। इस बीच यह हादसा सामने आया।
हादसे से पहले परिजनों से की बात, फिर आई मौत की खबर
चारों मृतक युवकांे के परिजनों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ। उससे कुछ समय पहले ही चारों ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। इसमें उन्होंने जल्दी ही वापस लौटने की बात कही। इधर, फोन से बातचीत होने के बाद अर्धकुवंारी के पास अचानक भूस्खलन हुआ। इसके बाद चारों युवक लापता हो गए। जैसे ही यह घटना परिजनों को पता लगी तो कोहराम मच गया। अब चारों युवकोें के परिजन शवों को लेने के लिए जम्मू रवाना हो चुके हैं। बता दें कि धौलपुर के पांच युवक भी इसी तरह भूस्खलन में फंस गए। इनमें दो युवक पेड़ को पकड़ने से बच गए, जबकि तीन युवक अभी भी लापता हैं।
For More Updates: Twitter | Facebook
धौलपुर पुलिस ने ADG रैंक के अधिकारी को पकड़ा! कार्रवाई में पुलिस भी हैरान

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



