विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा
Spread the love

बाड़मेर : राजस्थान के शिव विधानसभा विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, वीडियो भजन गायक छोटू सिंह रावणा का है। जिसमें उन्होंने विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वही विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक के इस आरोप को खारिज किया है। इधर, इस वीड़ियो के सियासी गलियारों में हलचल मच गई हैं।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर लगाया धमकाने का आरोप!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 2 मिनट और 29 सेकंड के इस वीडियो में भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। अपनी कार में बैठे होने के दौरान उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 27 मार्च की देर रात 11 बजे उन्हें फोन कर धमकाया। उन्होंने बताया कि वह भोपाल में किसी कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान रावणा ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि मैं पहले भी दो बार आपको छोड़ चुका हूं, अब जो कर रहे हो वह ठीक नहीं है। मुझे सीधा करना भी आता है।

यह भी पढ़ें : विमंदित महिला से की बेरहमी से मारपीट, भरतपुर में लोग देखते रहे घटना को

सोशल मीडिया पर कमेंट करने के साथ शुरू हुआ विवाद

वीडियो में गायक छोटू सिंह रावणा कह रहे हैं कि दरअसल उन्होंने एक कैंसर पीड़ित बच्चे के वायरल वीडियो पर कमेंट कर दिया। इसके कारण रविंद्र सिंह भाटी नाराज हो गए। रावणा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट में यह लिखा कि यह बच्चा रील स्टार होता, तो सभी नेता उसके पास होते। भजन गायक छोटू सिंह रावणा का दावा है कि इस टिप्पणी से विधायक ने नाराज होकर उन्हें फोन पर धमकाया। वहीं इस मामले में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने धमकाने के आरोप को खारिज किया है। उन्हें कहा कि कुछ लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : विधायक ऋतु बनावत को दवा देने मना कर दिया! फिर RGHS को लेकर फूटा आक्रोश

डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!