मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी ने एंबुलेस का किया एस्काॅर्ट! लोग तारीफ कर बोले, वाह! मंत्रीजी

कोटा : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को अपने अनूठे काम को लेकर काफी चर्चा में आ गए। दरअसल, शिक्षा मंत्री कोटा जिले के दौरे पर है। इस दौरान मंत्री कोटा शहर की तरफ आ रहे थे। तभी रास्ते में एक एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस गई। इस पर शिक्षा मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस का एस्कॉर्ट करते हुए उसे जाम से बाहर निकलवाया। शिक्षा मंत्री की गाड़ी आगे आगे चल रही थी और एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर करते हुए जा रही थी। इस दौरान मंत्र के काफिले में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी तत्परता से वाहनों को हटाकर एंबुलेंस को निकलवाया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स शिक्षा मंत्री की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी
मंत्री की गाड़ी ने एंबुलेंस का रास्ता क्लियर करवाया
दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रामगंज मंडी में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इसके बाद वापस कोटा लौट रहे थे। इस बीच दरा घाटी में कमालपुर गांव से दरा स्टेशन तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान मंत्री का काफिला भी जाम में फस गया। इसी बीच एक रोगी को लेकर जा रही एंबुलेंस भी वहां आ गई। यह देखकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एंबुलेंस के लिए तत्काल रास्ता क्लियर करने के निर्देश दिए। इस पर काफिले में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर कराया। इससे एम्बुलेंस अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई। इस दौरान मंत्री की गाड़ी एंबुलेंस के आगे चलकर एस्काॅर्ट कर रही थी।
यह भी पढ़ें : अब महिला को नही होगा कोई डर! जान लीजिए भजनलाल सरकार का यह प्लान
परिजनों ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार
जाम में फांसी एम्बुलेंस के कारण उसमें मौजूद परिजन काफी चिंतित हो गए, लेकिन जब मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जाम को क्लियर करवा कर एंबुलेंस को निकलवाया। एंबुलेंस में मौजूद परिजनों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया। इधर, सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के इस पुनीत कार्य को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं शिक्षा मंत्री ने अपील कि है कि रोगियों को ले जा रही एंबुलेंस के लिए सभी को मदद करनी चाहिए, क्योंकि उसमें मौजूद रोगी का एक-एक पल कीमती होता है। अगर रोगी को सही समय पर इलाज मिलता है तो उसकी जान बच सकती है।
यह भी पढ़ें : टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़
कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



