तस्करों ने हरी मिर्च में कैसे छुपा दिया ड्रग्स? नारकोटिक्स विभाग भी बोला कभी नही देखा ऐसा, हैरान कर देगी खबर
जोधपुर : राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसे देखकर खुद नारकोटिक्स विभाग भी चौंक गया। अधिकारियों का कहना है कि आज तक उन्होंने तस्करी का ऐसा मामला कभी नहीं देखा। दरअसल, यह मामला जोधपुर का है, जहां तस्करों ने ड्रग्स को छुपाने के लिए हरी मिर्च का सहारा लिया। हरी मिर्च में ड्रग्स छुपाने के बाद पार्सल को बस के जरिए सप्लाई की जा रही थी। इस दौरान जब हरी मिर्च को चीरा लगाकर कर देखा तो उसमें ड्रग्स पाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात! चोर ने पुलिस का उड़ाया जमकर मजाक, जानिए कैसे?
तस्करों ने हरी मिर्च में कैसे छुपा दिया ड्रग्स?
यह हैरान कर देने वाला मामला जोधपुर में सामने आया, जहां पार्सल बनाकर ड्रग्स बस में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। नारकोटिक्स विभाग को ड्रग्स सप्लाई के इनपुट मिले। इसके बाद संदिग्ध बस में पार्सल चेक किया। इस पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए। जब हरी मिर्च में चीरा लगाकर देखा, तो उसमें ड्रग्स चमकीले पेपर में लपेटकर छुपा रखा था। यह ड्रग्स मथानिया और सोयला की मिर्च में छुपा कर भेजा जा रहा था।
यह भी पढ़ें : कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे
ड्रग्स की तस्करी का वीडियो वायरल
इससे पहले बस चालक को पार्सल को देखकर शक हुआ था। उसने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें मिर्ची भरी हुई थी। उसके बाद चालक ने मिर्च का चीरा लगाकर देख, तो उसमें ड्रग्स मिली। इसके बाद ड्राइवर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और नारकोटिक्स विभाग को इसकी सूचना दी। इधर, विभाग ने मौके पर पहुंचकर पार्सल को जब्त कर लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिर्च की आड़ में ड्रग्स सप्लाई करने का यह पहला मामला है।
यह भी पढ़ें : सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video
किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?
