वैलेंटाइन डेे से पहले युवक का उतार दिया भूत, युवती ने सड़क पर युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े, देखिए Video
जोधपुर : वैलेंटाइन डे आने के साथ ही दिलफेंक इंसानों का आशिकी का भूत सवार हो जाता है। राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां वैलेंटाइन डे से पहले एक युवती ने आशिक मिजाज एक युवक का ऐसा भूत उतारा कि शायद वह जीवन में अब यह गलती नहीं करेगा। युवती की जमकर पिटाई कर डाली। दरअसल, आरोपी युवक महिला को बार-बार प्रपोज कर परेशान कर रहा था। वह काफी दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। इससे परेशान युवती ने शुक्रवार को उसके सरेआम सड़क पर जमकर थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको लेकर यूजर्स महिला के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए
युवक का आशिक मिजाज का उतार दिया भूत
हैरान कर देने वाली यह घटना जोधपुर के मेडिकल कॉलेज रोड पर सामने आई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले का है। इस वीडियो में युवती युवक को सरेआम सड़क पर जमकर पीटती हुई नजर आ रही है। इस दौरान लोग भी युवती को सपोर्ट करते हुए नजर आए। दरअसल, आरोपी युवक युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह उसका लगातार पीछा कर रहा था। इस दौरान शुक्रवार को आरोपी युवक ने युवती की एक्टिवा की चाबी निकाली और टॉफी देकर प्रपोज करने लगा। युवक की हरकत से युवती नाराज हो गई और उसने जमकर पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी बाबा ने करोड़ों के घोटाले का फोड़ा ‘बम’, खुद जांच पड़ताल कर घोटाले को रोकने ऐसे पहुंच मंत्री, जानिए फिर
युवती ने युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े
युवक के प्रपोज करने के बाद युवती नाराज हो गई। इस दौरान युवती ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही दे दनादन थप्पड़ जड़ने लगी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग भी महिला को सपोर्ट करते हुए युवक को पीटने के लिए कहते रहे। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, लोग युवती की हिम्मत और साहस की जमकर तारीफे कर रहे हैं। लोग कर रहे हैं कि वैलेंटाइन डे से पहले युवती ने युवक को अच्छा सबक सिखाया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने वहां मामला शांत करवाया।
यह भी पढ़ें : पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
कांग्रेस विधायक ने किया था अश्लील इशारा, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानिए अब क्या होगी बड़ी कार्रवाई
