डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा हादसे मेें बच गए बाल-बाल, नहीं तो हो जाती बड़ी घटना, जानिए कैसे?
झुंझुनू : राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ शनिवार को बड़ा हादसा होते हुए बच गया। दरअसल, झुंझुनू में डिप्टी सीएम के काफिले में एक कार घुस गई। इसके कारण पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी से जोरदार टकरा हो गई। इस घटना से वहां पर हडकम्प मच गया। अचानक हुई घटना के कारण लोग एक बार तो समझ ही नहीं पाए। हालांकि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी इस हादसे से कुछ पल पहले ही क्रॉस हो गई थी। नही तो यह हादसा उनके साथ हो सकता था। इस दौरान डिप्टी सीएम की गाड़ी निकलते ही काफिले में यह हादसा हुआ। इसके चलते कुछ देर तक काफिले को रोकना पड़ा।
यह भी पढ़ें : मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा घटना में बचे बाल बाल
दरअसल, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस दौरान उनका काफिला गुजर रहा था। इस बीच भाजपा के एक नेता ने अपनी कार को बीच में घुसेड दिया। अचानक कार के काफिले में आ जाने से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले की एस्कॉर्ट पुलिस की गाड़ी उसे कार से टकरा गई। इस हादसे से पहले ही डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी निकल गई थी। इस घटना में भाजपा नेता और एस्कॉर्ट की गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां लोगों में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डेे से पहले युवक का उतार दिया भूत, युवती ने सड़क पर युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े, देखिए Video
घटना के बाद डिप्टी सीएम का रोक दिया काफिला
इधर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में एस्कॉर्ट की टक्कर से हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ देर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने काफिले को रोक दिया। इसके बाद सभी कुशल है, इसकी सुनिश्चितता करने के बाद काफिले को रवाना किया गया। इधर, घटना के बाद डिप्टी सीएम एक प्राइवेट स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने समारोह में शिरकत की। वहीं अब घटना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए
जल संसाधन मंत्री के साथ भी हुआ था ऐसा ही हादसा
बता दें कि भजनलाल सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के साथ भी बीते दिनों कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था। जब मंत्री सुरेश रावत जयपुर से बूंदी जा रहे थे। इस बीच हिंडोली और पेच की बावड़ी बॉर्डर पर हाईवे पर एक ट्रेलर ने उनकी एस्कॉर्ट के लिए खड़ी पुलिस जीप को टक्कर मार दी थी। इसमें एक एएसआई समय चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। यह हादसा इतना भीषण हुआ कि एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हाईवे पर जाम लग गया था।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी बाबा ने करोड़ों के घोटाले का फोड़ा ‘बम’, खुद जांच पड़ताल कर घोटाले को रोकने ऐसे पहुंच मंत्री, जानिए फिर
पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
