पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया है, रोंगटे खड़े कर देगी यह क्राइम स्टोरी

पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया है, रोंगटे खड़े कर देगी यह क्राइम स्टोरी
Spread the love

जालोर : राजस्थान की जालोर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हड़बड़ा गई। इधर, वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इसके अलाव एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रही है रहस्यमयी मौत! टीकाराम जूली ने अचानक क्यों उठा दिया मुद्दा, जिससे मची हलचल

पत्नी और बच्चों को मार कर पुलिस को फोन किया

हैरान कर देने वाली यह वारदात जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दासपा गांव में बीती रात आरोपी मंगलाराम पुरोहित ने सनसनी फैल देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बीती रात मंगलाराम ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी, 10 वर्ष से बेटी और एक सात वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। तीनों पर आरोपी मंगलाराम का इतना भीषण प्रहार था कि उनकी मौके पर भी मौत हो गई। वारदात करने के बाद आरोपी मंगलाराम ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें : तहसीलदार को कहा, ‘तू भाग कैसे रहा है? जो खाया है नाक से निकाल दूंगा’, पूर्व विधायक ने दिखाई दंबगई, देखिए Video

पुलिस ने फोन सुना तो उनके भी उड़ गए होश

वारदात करने के बाद मंगलाराम ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है। यह सुनकर एक बार तो पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जो उन्होंने डेड बाॅड़ी को अपने कब्जे में लिया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी मंगलाराम को हिरासत में ले लिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के वजह पारिवारिक झगड़े की बात की आशंका सामने आई है। इधर, पुलिस वारदात की बारीकी से जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें : मुंह में ठूंस दी पिस्टल और कहा जिंदा रहना है नहीं, राजस्थान में बदमाशों का यह कैसा “कहर”

शादी में बज रहा था डीजे, फिर वही डीजे बन गया काल, 2 मासूम की दर्दनाक मौत, 3 जने घायल, जानिए कैसे

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!