जैसलमेर मेें लुटेेरों का गजब दुःसाहस! दहाड़े घर में करीब 1 करोड़ की वारदात

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में रविवार को दिन दहाड़े सनसनी फैला देने वाली घटना सामने आई। जिसने पुलिस पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वहीं इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। इस दौरान तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक महिला के हाथ पैर बांधकर चाकू की नोंक पर घर से कीमती सामान लूट लिया। बदमाशों ने महिला के हाथ पैर बांधे और मुंह पर टेप चिपका दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सकी और चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इधर, लूट की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वारदात में बदमाशों ने करीब 50 तोला सोना और लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया है।
यह भी पढ़ें : राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली
महिला के हाथ पैर बांधकर लूट की बड़ी वारदात
हैरान कर देने वाली यह वारदात जैसलमेर के भाटिया पाड़ा इलाके में रविवार दोपहर को सामने आई। जिसमें गांधी चैक में व्यवसाय करने वाले नवल भाटिया के घर में बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में वारदात करते हुए तीन युवक नजर आएं। जिन्होंने पहले तो नवल भाटिया के घर पर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जैसे ही उनकी पत्नी दमयंती गेट खोलने पहुंची, तो चाकू दिखाकर महिला को पकड़ लिया। इसके बाद हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके चलते महिला शोर नहीं मचा सकी। इसका फायदा उठाते हुए चाकू की नोंक पर चाकू सोने चांदी के आभूषण और लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसके घर से 50 तोला से अधिक सोना और लाखों रुपए की नगदी लूट कर लेकर गए हैं।
यह भी पढ़ें : रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट
लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
वारदात करने के बाद तीनों बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला दमयंती ने जैसे तैसे कर खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनते ही आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। इलाके में हुई घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इस मामल में जैसलमेर डीएसपी रूप सिंह इंद्र ने बताया कि बदमाशों ने नवल भाटिया के घर पर दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी में आए तीन युवकों के फोटो के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग
राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



