राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली

राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ उस समय हैरान रह गए, जब एक छात्र ने उन्हे नशें के खिलाफ सीधे उन्हें शिकायत कर डाली। इस दौरान वह मौजूद अधिकारियों में जमकर खलबली मच गई। दरअसल, इस छात्र ने राज्यपाल को समारोह में हिस्सा लेने आते समय उन्हें रोक लिया। छात्र ने राज्यपाल से शिकायत करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स का कारोबार बेखौफ चल रहा है। राज्यपाल जी हमारे कॉलेज में खुले आम ड्रग्स बिक रहा है। इसमें कॉलेज के लोग भी इस रैकेट में शामिल है। यह सुनकर राज्यपाल भी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया यूजर्स छात्र के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट

राज्यपाल जी, ड्रग्स और नशे के खिलाफ कार्रवाई कीजिए

दरअसल, यह वीडियो 11 अप्रैल यानि कल का बताया जा रहा है। जब राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ राजधानी के 22 गोदाम पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस बीच एक छात्रा ने उन्हें रोक लिया और शिक्षण संस्थानों में नशे के कारोबार को लेकर मुद्दा उठाया। उसने कहा कि राज्यपाल जी हमारे कॉलेज के बाहर ड्रग्स खुलेआम बिक रहा है। इसमें कॉलेज के लोग भी इस रैकेट में शामिल है। उसने कहा कि पुलिस में भी इसकी कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह स्थिति कॉलेज जयपुर केे हर कॉलेज के बाहर देखी जा सकती है। राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस शिकायत पर जल्द संज्ञान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग

छात्र के साहस को देखकर विधायक ने थपथपाई पीठ

राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े को रोककर छात्र ने जो साहस दिखाया। उसको देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस बीच जब छात्रा ने नशे का मुद्दा उठाया, तो वहां मौजूद सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने छात्र की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आपने बहुत अच्छा मुद्दा उठाया है। इसकी पूरी जानकारी मुझे दीजिए। छात्र ने राज्यपाल को बताया कि इस मामले को लेकर मैं अकेला लड़ रहा हूं, मेरी जान को भी खतरा है। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब यूजर्स छात्र के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी

सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!