इस बार राजस्थान हरियाली से हो जाएगा गुलजार! जानिए सीएम भजनलाल क्या है प्लान

जयपुर : भजनलाल सरकार इस बार प्रदेश को हरियाली से गुलजार करने के लिए खास तैयारी कर रही है। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने हरियालो राजस्थान को लेकर खास प्लान तैयार कर लिया है, जो अब क्रियान्वित होने जा रहा है। इसके तहत आगामी मानसून सीजन में प्रदेश में 10 करोड़ पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखा हैं। इसको लेकर सीएम ने वन और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत कार्य योजना को लेकर चर्चा भी की हैं। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस खबर में जानिए कैसे सरकार इस बार 10 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें : बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली, फिर कान को छूकर निकल गई मौत
10 करोड़ पौधे को लेकर सीएम ने यह किया प्लान
इस सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वन एवं पर्यावरण विभाग के पौधारोपण लक्ष्य, चंदन वन, नमो वन एवं नमो नर्सरी स्थापना के संबंध में बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि 10 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य की प्राप्ति में वन एवं पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता एवं सक्रियता बेहद जरूरी है। इसी क्रम में मुख्य सचिव पौधारोपण कार्य की मॉनिटरिंग करें। सीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से पौधारोपण के कार्य को प्रारंभ कर मानसून सीजन जुलाई, अगस्त व सितम्बर माह में गति प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में सभी विभाग पौधारोपण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्थानों का चयन, फेन्सिंग, खड्डे सहित महत्वपूर्ण कार्य तय समय से पहले पूरे कर लें। वहीं, विशेष रूप से वन विभाग इस कार्य में सभी विभागों से समन्वय बनाए रखे।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर किया पथराव! तो 24 घण्टे में यूं दबोच लाई 7 आरोपियों को
प्रदेश में इन स्थानों पर भी रखा है पौधारोपण का लक्ष्य
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पौधारोपण के लिए स्थान चयन में राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जाए। साथ ही भारतीय रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी परिसंपत्तियों में पौधारोपण की कार्ययोजना भी बनाई जाए। इसी तरह प्रत्येक जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रमुख सड़कों के किनारे एवं चारागाह में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना पर काम करे। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उत्पादकता का ध्यान रखकर पौधारोपण किया जाए। साथ ही सीएम ने मिशन हरियालो राजस्थान में वन विभाग को बड़ी संख्या में गूलर के वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सीएसआर के जरिए वनरक्षक कार्यालयों को पौधों में पानी देने के लिए टैंकर जैसे संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, इस कार्य में वृक्षमित्रों का भी पूरा सहयोग लिया जाए।
यह भी पढ़ें : नंदी गौ विवाह की अनूठी परम्परा! जहां बछड़ा-बछड़ी भी सजते है दूल्हा-दुहन की तरह
किसानों को अभियान के तहत मिलेंगे निःशुल्क पौधे
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किसानों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री उदयपुर, सिरोही एवं बांसवाड़ा में चंदन वन की स्थापना के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर तारबंदी, ड्रिप सिंचाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में ड्रोन सीडिंग सहित अभयारण्य क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक नमो नर्सरी स्थापना के कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इसी प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति पर चरणबद्ध रूप से नमो वन विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम को गति प्रदान करें।
यह भी पढ़ें : रुपया बनाम डॉलर : गिरते रुपये के पीछे छिपे असली कारण, जानिए सही कहानी
बैठक में यह लोग भी थे मौजूद
बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार सहित वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक से जुड़े।
IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



