विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर : राजधानी जयपुर में कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गई है। 9 मार्च को जो हुआ, इसके चलते दो आईपीएस अधिकारियों समेत पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही हैं। इनमें एक आईपीएस का तो तबादला भी कर दिया गया हैं। दरअसल, यह मामला उस समय का है, जब जयपुर में विधायक मुकेश भाकर की आयोजित शादी के दौरान कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसमें कई वीआईपी फंस गए थे। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दो आईपीएस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा। माना जा रहा है कि जल्द ही उन पर कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें : सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास
कौन हैं IPS उषा यादव, जिनका कर दिया गया ट्रांसफर
विधायक मुकेश भाकर की शादी में जयपुर में लगे बड़े जाम के कारण अब पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। इस जाम में कई वीआईपी नेता, मंत्री और अधिकारी काफी देर तक फंसे रहें। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने अपना कड़ा रुख अपनाया। जिसकी पहली गाज चौंमू की एसीपी और IPS उषा यादव पर गिरी। जिनका ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें हाड़ी रानी बटालियन का कमांडेंट बनाया है। आईपीएस उषा यादव मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वह 2022 बैच की आईपीएस हैं। उषा यादव चौंमू में एसीपी रहने से पहले पाली में अपने ट्रेनिंग के दौरान एएसपी के तौर पर काम कर चुकी हैं। IPS उषा यादव के खिलाफ इस कार्रवाई से अब पुलिस महकमे में हडकम्प मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का कहर! पुलिस पर चाकू और तलवार से हमला
एक आईपीएस और पुलिसकर्मियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
इस मामले में आईपीएस और एसीपी ट्रैफिक ट्रैफिक किशोर सिंह भदौरिया भी निशाने पर है। इसके अलावा इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक को भी बदला जा चुका हैं। इसी तरह ट्रैफिक इंस्पेक्टर मंजू चौधरी, संपत राज, नवरत्न धौलिया और हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह पर भी कार्रवाई के तलवार लटक रही हैं। माना जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय इन अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई कर सकता हैं।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का बड़ा एक्शन! पहली बैठक में ही अफसरों को पढ़ाया पाठ
विधायक की शादी को लेकर यह हुआ था विवाद
बता दें कि राजधानी जयपुर में गत 9 मार्च को कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर की न्यायिक अधिकारी कोमल मीणा के साथ शादी हुई। इसके चलते सीकर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में समारोह आयोजित किया गया। इस बीच वहां कई किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। जिसमें सरकार के मंत्री, बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता, पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन वह भी इस ट्रैफिक जाम में फंस गए। काफी देर तक सभी परेशान हुए। यह मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही
सरकारी प्रिंसिपल निकला फ्रॉड बाज! 11 फेल बच्चों को कर दिया पास

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



