किरोड़ी लाल ने डोटासरा को कह दिया “बहरा”, फिर सदन में जमकर हंगामा, जानिए क्यों?
जयपुर : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में शनिवार को जमकर हंगामा रहा। इस दौरान कांग्रेस के साथ भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने भी भजनलाल सरकार को जमकर घेरा। बीएपी (BAP) के विधायकों ने सदन में पेपर पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ियों का मुद्दा जमकर उठाया। इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग करते हुए पोस्टर लहराए। इस बीच कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) पर तंज कसते हुए सियासी बाण छोड़ दिया। यहां तक कि उन्होंने डोटासरा को बहरा तक कह दिया। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इस टिप्पणी पर कांग्र्रेस ने आपत्ति जताते हुए काफी हंगामा किया।
यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी ने पूर्व सरपंच को उड़ा दिया, घटना में हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना
साढू जी, डोटासरा जी बहरे हो गए हैं, विधानसभा मेें किरोड़ी ने कसा तंज
दरअसल, भारत आदिवासी पार्टी के विधायक पेपर लीक और भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान विधायकों ने नारेबाजी करते हुए पोस्टर लहराएं। यही नहीं उन्होंने जो शर्ट भी पहन रखी थी, उस पर भी नारे लिखे हुए थे। इस पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बीएपी विधायकों से गोविंद सिंह डोटासरा की तरफ तंज कसते हुए कहा कि मेरे साढू डोटासरा जी को सुनाओ। साढू जी बहरे हो गए हैं, इन्हें सुनाई नहीं दे रहा है। इस टिप्पणी पर कांग्रेस के विधायक भी हंगामा करने लगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया।
यह भी पढ़ें : चोरी करते हुए लोगों ने पकड़े युवक, फिर हाथ पैर बांधकर कर दिया बुरा हाल, देखिए Video
बीएपी विधायकों ने भी किरोड़ी लाल पर भी साधा निशाना
बीएपी विधायक जब सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस बीच बीएपी विधायक थावरचंद ने किरोड़ी लाल पर भी निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर मंत्री किरोडी लाल बैठे हैं, जिन्होंने कांग्रेस राज में खूब धरने दिए, बेरोजगार युवकों को न्याय का भरोसा दिलाया। लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है। युवाओं को मंत्री से काफी उम्मीद थी। बीएपी विधायकों ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की धांधलियों की सीबीसी जांच करवाने की मांग की।
यह भी पढ़ें : फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे
डोटासरा ने भी किरोड़ी लाल को कहा था अपना साढू
बता दें कि पिछले साल डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा में एक नए रिश्ते को लेकर काफी सियासत गर्म रही। डोटासरा सीएम भजनलाल शर्मा के बनने के बाद बीजेपी सरकार को लगातार पर्ची सरकार कह कर घेरते रहे। इस बीच डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को अपना साढू बता दिया था। इसके पीछे उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि वह भी इस सरकार को हटाना चाहते हैं और मैं भी, इसलिए किरोड़ी लाल और मैं साढू हो गए। इस पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन डोटासरा के सारे कबाड़े निकल जाएंगे, तो अपना साढू पणा भूल जाएंगे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब साइबर अपराधियों की नही होगी खैर! सरकार का यह जान लीजिए ‘खास प्लान’
फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video
