टोंक का नाम मिट्टी में मिलाने वाले 3 युवकों का बुरा हाल! युवती छेड़छाड़ मामला

टोंक का नाम मिट्टी में मिलाने वाले 3 युवकों का बुरा हाल! युवती छेड़छाड़ मामला
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में बीते दिनों बाइक पर बैठी हुई एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आखिर पुलिस ने अपना सिंघम अंदाज दिखा ही दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ करने के मामले में टोंक जिले के तीन युवकों समेत चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चारों युवकों को जब मीडिया के सामने लाया गया, तो नजारा काफी सुखद नजर आया। महिलाओं के साथ इस तरह का शर्मनाक कार्य करने वालों पर पुलिस का कहर देखने को मिला। आरोपी युवक पुलिस के सहारे लंगड़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर जब आरोपियों की इस हालात का वीडियो वायरल हुआ, तो यूजर्स ने पुलिस की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर मेें लुटेेरों का गजब दुःसाहस! दहाड़े घर में करीब 1 करोड़ की वारदात

छेड़छाड़ के आरोपी लंगड़ाते हुए आए नजर

बीते दिनों राजधानी जयपुर में मुहाना क्षेत्र में एक छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया। जिसने लोगों में जमकर गुस्से का उबाल ला दिया। जिसमें रैपीडो बाइक पर पीछे बैठी युवती के साथ दो युवकों ने गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ। मामले में जयपुर पश्चिम पुलिस ने टोंक के नगरफोर्ट के रहने वाले टोंक निवासी सुदामा मीणा, मनराज मीणा, महेश बंजारा और दौसा निवासी लोकेश बंजारा समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जब रविवार शाम 5:00 बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपियों को लेकर पहुंची, तो पुलिस की खातिरदारी के बाद चारों बदमाश युवक लंगड़ाते हुए पुलिस कर्मियों के सहारे चलते नजर आए।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली

सोशल मीडिया यूजर्स बोले, आंखों को सुकून मिल गया

पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर डीसीपी वेस्ट ने शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलवाई। इस कांफ्रेंस के शुरुआत से पहले पुलिस चारों बदमाशों को लेकर मीडिया के सामने पहुंचे तो वह लंगड़ाते हुए नजर आए। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। साथ ही लोगों ने उसे वीडियो को देखकर कहा कि ऐसे हैवान युवकों की हालत देखकर अब आंखों को सुकून मिला है। कई यूजर्स ने इन युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट

पिछले साल का बताया जा रहा है वीडियो

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि वायरल हुआ वीडियो पिछले साल दिसंबर की 27 तारीख का है। जब आरोपियों ने शराब पार्टी की। शराब के नशे में उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ करने का यह वीडियो बनवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू की और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तब जाकर पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलिस में मामले दर्ज हैं। इधर, पुलिस ने आरोपियों को दौसा से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी ने एंबुलेस का किया एस्काॅर्ट! लोग तारीफ कर बोले, वाह! मंत्रीजी

सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!