सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला

सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला
Spread the love

जयपुर/डूंगरपुर : सीएम भजनलाल शर्मा एक बार फिर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए एक्टिव नजर आएं। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल का फीडबेक लेने के दौरान सीएम भजनलाल ने डूंगरपुर के एक पारिवादी का काम महज दो घंटे में करवाया दिया। इसको लेकर सीएम भजनलाल ने डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को निर्देश दिए। फिर क्या काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे परिवादी के घर पहुंच गए और उनके दस्तावेज सौंपे। इधर, सीएम भजनलाल अपने त्वरित एक्शन को लेकर एक फिर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर पर दो दर्जन युवकों ने बरसाए जमकर लात घुसे, छोड़ने लिए मिन्नतें करता रहा डॉक्टर, देखिए Video

सीएम के निर्देश पर चुटकियों में हो गया काम

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सम्पर्क पोर्टल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर आने वाली जन समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएम भजनलाल ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के परिवादी से संवाद कर हाथों-हाथ राहत प्रदान करवाई। सीएम के निर्देश पर डूंगरपुर जिला प्रशासन की तत्परत महज 2 घंटे में ही परिवेदना का निस्तारण कर दिया। इसको लेकर परिवादी काफी खुश नजर आएं। साथ ही उन्होंने सीएम भजनलाल के काम की तारीफ की।

यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को

काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सम्पर्क पोर्टल की शिकायतों की जानकारी ले रहे थी, तभी उन्होंने फीडबेक लेते हुए डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जिस पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र के 7 दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन यह काम अभी तक नहीं हुआ है। सीएम कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद कलेक्टर हरकत में आए और सरकारी मशीनरी दौड़ पड़ी। इस बीच महज 2 घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर परिवादी को घर जाकर सौंपा।

यह भी पढ़ें : विधानसभा सदन से अचानक निकला विधायकों का झुंड! फिर फूट गया वासुदेव देवनानी का गुस्सा, जानिए फिर

नरेश मीणा अब नहीं करेंगे जयपुर कूच, जन आंदोलन कर दिया स्थगित, अचानक क्या रहीं वजह?

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live