IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी : मुख्य सम्पादक 

टोंक : प्रदेश की सबसे चर्चित IAS टीना डाबी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में टोंक जिला कलेक्टर की कमान संभाल ली हैं। इस दौरान टीना डाबी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने कार्यों का प्लान बता दिया। अब तक पश्चिमी राजस्थान के जिलों की कमान संभालने के बाद टीना डाबी की पूर्वी राजस्थान के जिलों में यह पहली पोस्टिंग हैं। इधर, टोंक में जिला कलेक्टर के तौर पर टीना डाबी के सामने कुछ ऐसी बड़ी चुनौतियां हैं। जिन्हें कंट्रोल करना। अब उनके प्रशासनिक कौशल पर निर्भर करने वाला हैं। इस रिपोर्ट के जरिए जानिए कि टोंक जिले की ऐसी कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं, जो आने वाले समय में टीना डाबी के लिए प्रमुख होगी।

यह भी पढ़ें : रुपया बनाम डॉलर : गिरते रुपये के पीछे छिपे असली कारण, जानिए सही कहानी

1. टोंक शहर में सांप्रदायिक सद्भाव कायम करना

नई कलेक्टर टीना डाबी के लिए सबसे बड़ी चुनौती खुद टोंक शहर हैं, जहां सांप्रदायिक सद्भाव कायम करना वाकई में अपने आप में बड़ा चैलेंज है। बीते कई वर्षों से टोंक में सांप्रदायिक तनाव की कई घटनाएं सामने आई है। जिसके चलते टोंक शहर राजस्थान के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा। हाल ही में होली पर्व पर भी दो समुदायों में तनाव हुआ। रात को ही पथराव जैसी बड़ी घटना भी हुई। पुलिस को रात में ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। मार्च महीने में दो बार ऐसे मौके आए हैं, जब दो समुदायों के बीच टकराव देखने को मिला है। ऐसे में टोंक शहर और मालपुरा जैसे संवेदनशील एरिया में सद्भावना कायम करना बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने खोला फिल्मी स्टाईल का अपहरण कांड, चार बदमाशों को यूं दबोचा

2. दो पावर सेंटर में सामंजस्य कायम करना

IAS टीना डाबी के लिए दूसरी बड़ी चुनौती टोंक जिले के पॉलिटिकल को बैलेंस करना होगा। नजर डालें तो इस समय जिले में दो पावर सेंटर बने हुए हैं, इनमें एक भजनलाल सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी है, तो दूसरा पावर सेंटर कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट है, जो टोंक के विधायक भी है। पायलट अपने आप में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर का बड़ा सियासी कद रखते हैं। ऐसे में दोनों ही विपरीत पाटियों के दिग्गज नेताओं से सामंजस्य रखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाना, आईएएस टीना डाबी के लिए महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें : गर्म दूध के भगौने में गिर गई 10 माह की बच्ची, फिर हो गई दर्दनाक मौत

3. जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाना

जिला कलेक्टर टीना डाबी के लिए तीसरी बड़ी चुनौती टोंक जिले का अवैध खनन है। जिसका मुद्दा सदा ही राजस्थान की विधानसभा में उठता रहा है। बनास नदी जो टोंक जिले से गुजरती है, जहां अवैध बजरी खनन माफिया काफी पनप चुका है। चोरी छुपे बजरी खनन और परिवहन टोंक जिले के लिए नासूर बन गया है। इसको लेकर आए दिन जिले में ग्रामीणों के बवाल देखने को मिलते है। इसी तरह टोंक और निवाई में अवैध पत्थरों का खनन, जो भी जोरों पर रहता है। टोंक शहर के आसपास चेजा पत्थर की खाने हैं, जहां नियमों को ताक में रखकर पत्थरों का अवैध तौर पर खनन किया जा रहा हैं। इसके चलते टोंक में खनन में प्रयुक्त होने वाली अवैध विस्फोटक सामग्री भी आए दिन तस्करी होकर सप्लाई होती है, जो भी जिले के लिए बड़ा खतरा है।

यह भी पढ़ें : नंदी गौ विवाह की अनूठी परम्परा! जहां बछड़ा-बछड़ी भी सजते है दूल्हा-दुहन की तरह

4. जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना

IAS टीना डाबी के लिए चौथी बड़ी चुनौती, जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाना। वर्तमान में टोंक जिले के प्रशासनिक ढांचे की लचर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो चुके है। इसको लेकर विधानसभा में भी कई बार सवाल उठे। ऐसे में टोंक जिले की कमान संभालने के बाद यहां के प्रशासनिक ढांचे को सुगठित और मजबूत करना भी उल्लेखनीय होगा। हालांकि अपना पदभार ग्रहण करने के बाद IAS टीना डाबी ने का है कि वह पूरे जिले का दौरा करने के बाद विशेष फोकस करेगी कि प्रशासनिक मशीनरी में कहां कमजोरी है, जिसे दुरुस्त किया जाएं।

यह भी पढ़ें : जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा

टीना डाबी ने यह बताया अपना प्लान

इधर, शुक्रवार को टीना डाबी ने टोंक में कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जहां उन्होंने अपना एक्शन प्लान साझा करते हुए कहा कि सबसे पहले वह टोंक जिले के प्रशासनिक व भौगोलिक परिस्थितियों को पूरी तरह से समझेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का जल्द निपटारा हो, इसके लिए पूरा फोकस किया जाएगा। संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि टोंक जिले में सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पूरा प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें : क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते

कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!