मुट्ठी में टॉफी दबाकर लौट रही मासूम के साथ ख़ौफनाक कांड!
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां टॉफी लेकर लौट रही 5 साल की मासूम बच्ची काल के क्रूर पंजे का शिकार बन गई। मासूम पर मकान का छज्जा गिर गया। इस घटना में मासूम की मौके पर ही छज्जे से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मकान के छज्जे का जो हिस्सा टूटकर गिरा, उसको देखकर लोगों के दिल कांप गए। इस घटना में छज्जे का मलबा हटाने के बाद मासूम बच्ची की हालात को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई, इधर घटना से टोंक शहर में सनसनी फेल गई।

मुट्ठी में टॉफी दबाकर जा रही, मासूम बनी काल का शिकार
यह दर्दनाक हादसा टोंक शहर के कोतवाली थाना इलाके से सामने आया है, जहां मोती बाग कब्रिस्तान के पास कुरेशी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर आशिया पुत्री कमर कुरैशी अपने घर के समीप की दुकान से टॉफी खरीदने गई। मासूम अपनी मुट्ठी में टॉफी दबाकर अपने घर लौट रही थी। इस बीच मकान का छज्जा भरभराकर कर उस पर गिर पड़ा। यह नजारा देखते ही वहां मौजूद लोगों की मुंह से चीख निकल पड़ी। आसपास के क्षेत्र में चीख पुकार का माहौल मच गया। इस दौरान लोगों ने तत्काल मलबे को हटाते हुए बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी।

खुद के मकान का छज्जा ही गिरा मासूम पर
हादसे की सूचना के बाद तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। साथ ही गिरे हुए मलबे को हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि बच्ची की मौत जिस छज्जे से दबने से हुई है, वह मकान उसी के पिता कमर कुरैशी का है, तहसीलदार ने बताया कि यह छज्जा एक मंजिला इमारत से नीचे गिरा, जो काफी जर्जर अवस्था में था। उन्होंने कहा कि परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए बच्ची को भिजवाया है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






