गणेश जी का चुरा लिया कीमती हार, देखिए वीडियो कैसे की वारदात

गणेश जी का चुरा लिया कीमती हार, देखिए वीडियो कैसे की वारदात
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान अजमेर जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित विराजमान गणेश जी की मूर्ति से चांदी के गहने चोरी कर चोर फरार हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें अज्ञात चोर गणपति की मूर्ति से गहने चुराते हुए दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

देखिए वारदात का CCTV वीडियो☝️

समिति अध्यक्ष ने बताया कि रामनगर पंचोली चौराहा स्थित पांच सालों से यहां पंडाल लगाया जाता हैं। यहां पर बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम किया जाता है। यह घटना आज शुक्रवार सुबह 4:00 बजे की है। पीछे से किसी ने आकर पर्दा फाड़ कर गहने चोरी कर फरार हो गया। बताया कि यहां सीसीटीवी लगा होने से वह चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि यह गहने भगवान गणेश जी को भक्तों द्वारा गुप्त में अर्पण करवाए गए थे। मामले की शिकायत गंज थाने में दे दी है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

मजदूर को सांप ने काट लिया, फिर सांप को ही अस्पताल लेकर पहुंच गए

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!