शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी

जयपुर : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दसवीं की छात्रा के साथ अनैतिक दुराचार करने के मामले में बड़ा एक्शन दिखाया हैं। इस दौरान मामले में दोषी पाए जाने पर बांरा जिले में कार्यरत एक व्याख्याता मनोज कारोलिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक बीकानेर ने आदेश जारी कर दिए है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से बाद हड़कंप मच गया है। साथ ही ऐसे शिक्षकों को बड़ा संदेश दिया है कि इस तरह की शर्मनाक हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : भीषण हादसे में छीन गई तीन जिंदगियां, सास, बहु और मासूम बच्चा शामिल
छात्रा के साथ अनैतिक कार्य करने पर सेवा से बर्खास्त
मामले के अनुसार मनोज करोलिया व्याख्याता भूगोल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेगना जिला बांरा में कार्यरत रहने के उन पर यह आरोप लगा। इस दौरान सत्र 2020-21 में कक्षा 10 में अध्यनरत छात्रा को बहला फुसलाकर छात्रा के साथ अनैतिक कार्य किया गया। मनोज कारोलिया ने छात्रा की किशोरावस्था का लाभ उठाकर छात्रा के साथ गंभीर दुराचरण/ दुष्कर्म लंबे समय तक किया गया तथा छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर उक्त छात्रा का शारीरिक शोषण किया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या
निदेशक बीकानेर ने बर्खास्त करने के आदेश दिए
उक्त कृत्य शिक्षक के पद की गरिमा के विपरीत है एवं गंभीर दुराचरण करने की श्रेणी में आता है। मनोज कारोलिया ने जघन्य कृत्य से विद्यालय एवं विभाग की छवि धूमिल हुई और शिक्षक की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके चलते मनोज कारोलिया व्याख्याता (भूगोल) को अपने पद का दुरुपयोग करने, शिक्षक गरिमा के विरुद्ध अनैतिक आचरण बरतने के कारण राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1971 के नियम 3(1) (ii), 4 (2),4 (4) एवं 4 (ड) का उल्लंघन करने के आरोप से आरोपित किया गया है। जिसमें निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार बीकानेर ने तत्कालीन आरोपी व्याख्याता (भूगोल) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बेगाना, बारां को तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें : अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में
भरतपुर में सीएमएचओ का शर्मनाक चेहरा! महिला की मौत के सवाल पर मुस्करा गए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



