सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में सरेआम रोड पर कुछ लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जब आरोपी फायरिंग कर रहे थे, तो इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, इस घटना के विरोध में त्यागी समाज ने आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो 29 जनवरी की शाम का बताया गया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले भी त्यागी समाज के ही युवक हैं। जिन्होंने निर्माण कार्यों के चलते उपजे विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला
सरेआम फायरिंग कर युवक को किया घायल
त्यागी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि 29 जनवरी की शाम क़रीब 5 बजे निहालगंज थाना अंतर्गत ओडेला रोड़ त्यागी छात्रावास पर निर्माण कार्य करते समय हुए जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना हुई। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक पिस्टल से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी आरोपी अवैध एवं घातक हथियारों जैसे चाकू, फरसा से लैस थे। इन अपराधियों ने पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत विनोद त्यागी पर उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया। इससे विनोद के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल कर दिया और उन्हें रक्त रंजित कर अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा अब नहीं करेंगे जयपुर कूच, जन आंदोलन कर दिया स्थगित, अचानक क्या रहीं वजह?
समाज ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
इधर, फायरिंग की विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर पर पहुंचे, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को बताया कि त्यागी छात्रावास पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी वहां अचानक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना न केवल कानूनी व्यवस्था को खुली चुनौती है, बल्कि समाज में डर और भय पैदा करने का प्रयास है। समाज ने ज्ञापन में कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या के प्रयास का मामला है। जिसमें अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर पर दो दर्जन युवकों ने बरसाए जमकर लात घुसे, छोड़ने लिए मिन्नतें करता रहा डॉक्टर, देखिए Video
अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला
