पुलिस पर किया पथराव! तो 24 घण्टे में यूं दबोच लाई 7 आरोपियों को

पुलिस पर किया पथराव! तो 24 घण्टे में यूं दबोच लाई 7 आरोपियों को
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अनजाम दिया। पुलिस ने यह बड़ा एक्शन महज 24 घंटे के भीतर किया। जब जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र मे पुलिस पर पथराव और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

आरोपियों ने पुलिस पर किया था पथराव

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में बाड़ी थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस मामले में धौलपुर एसपी के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने खोला फिल्मी स्टाईल का अपहरण कांड, चार बदमाशों को यूं दबोचा

पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया

इस दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रेखा, सीमा, बीती (महिलाएं) तथा मुकेश, अजय, संजय और करौड़ी लाल (पुरुष) शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : गर्म दूध के भगौने में गिर गई 10 माह की बच्ची, फिर हो गई दर्दनाक मौत

IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!