हाई प्रोफाइल लोगों से 12 करोड़ से अधिक की ठगी! फिर पुलिस के जाल में फंसा

हाई प्रोफाइल लोगों से 12 करोड़ से अधिक की ठगी! फिर पुलिस के जाल में फंसा
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने हैरान कर देने वाली ठगी की वारदात का बड़ा खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया, जो अपनी लग्जरी लाइफ की चकाचौंध दिखाकर हाईप्रोफाइल लोगों का अपने जाल में फंसाता था। इसमें खासकर डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रतिष्ठित लोग भी इस ठगी का शिकार बने है। उन्हें कम समय में पैसा दुगना करने और अधिक ब्याज दिलाने का लालच देता था। आरोपी अमित गौतम ने अब तक 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जो 6 वर्षों से फरार था। धौलपुर एसपी विकास सांगवान के विशेष प्रयास के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। आरोपी पर 43 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें : बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया युवक को, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

धौलपुर ठगी मामला

आरोपी ने 200 लोगों के साथ की करोड़ों की ठगी

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी अमित गौतम, जो शातिर किस्म का अपराधी है। उसने अपने एक साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी ने फार्मेसी कॉलेज उदयपुर से एम फार्मा किया था। इसी का फायदा उठाकर वह लोगों को कम समय पैसा दुगना करवाने और अधिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर फंसाता था। इसके अलावा भी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धौलपुर, जयपुर, उदयपुर के विभिन्न पुलिस थानों में 20 प्रकरण दर्ज है। इसको लेकर पुलिस 6 सालों से आरोपी की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें : 1 करोड़ रुपए का सोना, नगदी चोरी! परिजनों में मचा कोहराम, जानिए कैसे

शातिर अपराधी को पुलिस ने यूं दबोचा

शातिर अपराधी अमित गौतम पर भरतपुर रेंज पुलिस ने 40000 और जयपुर पश्चिम पुलिस ने 3000 का इनाम घोषित किया था। वहीं प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी आरोपी की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसको लेकर एसपी ने स्पेशल टीम का गठन किया। जिसने 6 महीने की मशक्कत के बाद जयपुर, उदयपुर, दिल्ली सहित स्थान से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसको लेकर धौलपुर की साइबर टीम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की सुपरविजन में यह सफलता हासिल हुई।

यह भी पढ़ें : अजमेर में कार ने महिला को 12 फीट घसीटा! फिर हुई दर्दनाक मौत

लग्जरी लाइफ से डॉक्टर्स और इंजिनियर्स को फंसाता था जाल में

आरोपी अमित को मेडिकल स्टूडेन्ट होने के कारण दवाईयों के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते वह हाई प्रोफाईल डॉक्टर, इंजिनियर, व्यापारी उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस दौरान आरोपी खुद को बडा इन्वेस्टर दिखाने की कोशिश करता था। वह लोगों से मिलते समय लग्जरी गाड़ियों, मंहगी घड़ियां, मंहगे मोबाईल का दिखावा करता था, ताकि लोग उससे प्रभावित हो सके। इस दौरान वह डॉक्टर, इंजिनियर, व्यापारी उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को खुद बैंक ले जाकर बड़ा लोन भी दिलवाता था।

यह भी पढ़ें : विधायक मुकेश भाकर की शादी पुलिस के लिए सिरदर्द! एक IPS पर बड़ी कार्रवाई

एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!