डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिखाई आंख, कहा उत्तेजित होने की जरुरत नहीं, ऐसा क्या हुआ, देखिए Video
Rajasthan Assembly News जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र (Budget Session) हंगामेदार रहा। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी (Diya Kumari) और कांग्रेसी विधायकों के बीच जमकर तीखी बहस हो गई। दिया कुमारी के बोलने के दौरान विधायकों की रोकाटोकी से, वह नाराज हो गई। तंज कसते हुए दिया कुमारी ने कहा कि आप इतने उत्तेजित क्यों हो रहे हो? आपको क्या पता मैं क्या बोलने वाली हूं। दरअसल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी कांग्रेसी विधायक चेतन पटेल के सवाल का जवाब दे रही थी।
यह भी पढ़ें : स्लीपर बस में फिर भीषण हादसा! चार जनों की मौत, 5 जने गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा
दिया कुमारी ने दिखाई आंख, कहा उत्तेजित क्यों हो रहे हो
बजट सत्र में गुरुवार को हंगामे के साथ शुरुआत हुई। इस दौरान कांग्रेस के विधायक चेतन पटेल ने उनके क्षेत्र में मंजूर सड़कों में बजट घोषणा की पालना नहीं होने को लेकर सरकार को घेरा। इसके जवाब में जब डिप्टी सीएम दिया कुमारी बोलने लगी, तो कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। दिया कुमारी ने कहा कि मैं कुछ आंकड़े रखना चाहती हूं, इस पर हंगामा देखकर दिया कुमारी ने गरजते हुए कहा कि आप इतना उत्तेजित क्यों हो रहे हो? आपको आईना देखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपके 5 साल की अपेक्षा हमारे कार्यकाल में अच्छा काम हुआ है। इस पर काफी देर तक हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से बदलेगी किस्मत! प्रदेश को जल्द मिलेगी बड़ी सौगाते, जानिए क्या
आपको क्या पता मैं क्या बोल रही हूं : दिया कुमारी
कांग्रेसी विधायक के सवाल पर दिया कुमारी सदन में अपना जवाब प्रस्तुत कर रही थी। इस बीच जब उन्होंने कहा कि मैं कुछ आंकड़े रखना चाहती हूं, इस पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दिया कुमारी बोली, क्या आपको पता है, मैं क्या बोलने वाली हूं। काफी देर तक डिप्टी सीएम दिया कुमारी और कांग्रेसी विधायकों के बीच गहमागहमी हुई। इस बीच मंत्री अविनाश गहलोत समेत भाजपा विधायक दिया कुमारी के पक्ष में उतर गए। अविनाश गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में तो हमारे विधायकों की सिफारिश पर 1 किलोमीटर की सड़क भी मंजूर नहीं होती थी।
यह भी पढ़ें : एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे
अश्लील वीडियो बनाने वाले को क्यों सम्मानित किया? विधायक ऋतु बनावत ने फिर कर दिया हंगामा
