चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला
दौसा : राजस्थान के दौसा में पुलिस की हैरान कर देने वाली कार्रवाई सामने आई। इस दौरान मंगलवार को परिजन एक युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे। शमशान में उसकी चिता तैयार हो गई। इस बीच अचानक पुलिस ने एंट्री कर ली और शव के अंतिम संस्कार को रोक दिया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच 3 घंटे तक विवाद चलता रहा। बाद में पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंच गई, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। दरअसल, युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं लगने दी और बिना पोस्टमार्टम ही उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने हाथ पर ही लिख दी काम होने की गारंटी, फिर बुजुर्ग भी झूम उठा, जानिए मामला
चिता से उठाकर शव ले गई पुलिस
हैरान कर देने वाली यह घटना दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र की है, जहां गेरोटा गांव में एक युवक राहुल मीणा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिजन गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान पहुंच गए, जहां लकड़ियों की चिता भी तैयार हो गई थी। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे, तभी मेहंदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार को रोक दिया। इस घटना पर परिजनों और पुलिस के बीच बहस हो गई, लेकिन पुलिस ने नियम का हवाला देते हुए। ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर वह माने। इसके बाद पुलिस शव को लेकर रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें : रईसजादों की फेयरवेल पार्टी पर कानून का चाबुक, पुलिस ने आखिर दिखाया बड़ा एक्शन, जानिए
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर, मेहंदीपुर थाना पुलिस शव लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह गेरोटा गांव निवासी राहुल मीणा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजनों ने इस घटना को छुपाया और बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर रहे थे। इधर, पुलिस युवक की मौत को लेकर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से इलाके में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : यह कैसी विदाई पार्टी? छात्राएं और महिला टीचर्स जमकर थिरकी अश्लील गानों पर, मर्यादा हुई तार-तार
राजस्थान में भीषण हादसा! हादसे में 6 जने बने काल का शिकार, कार जा घुसी ट्रेलर में, जानिए खबर
