मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला

मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला
Spread the love

टोंक/जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को टोंक में एक दिवसीय दौरे के तहत रहे। इस दौरान सीएम भजनलाल ने टोंक जिले में सौगातो की बरसात कर दी। सीएम भजनलाल शर्मा ने 370 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया कि मन लगाकर पढ़ाई करें, सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला

सीएम भजनलाल

सीएम ने ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन किया

सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को टोंक के निवाई में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम उत्थान शिविरों में किसानों, पशुपालकों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 941 ग्राम उत्थान शिविर लगाकर लाखों ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया गया है। इनमें 50 हजार से अधिक सोइल हेल्थ कार्ड और 33 हजार स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया है। 2 लाख 60 हजार पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा और 20 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया है। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना के तहत 20 हजार पंजीकरण भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला

सीएम भजनलाल

सीएम भजनलाल ने टोंक को दी यह सौगाते

इस दौरान सीएम भजनलाल ने टोंक को 370 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 64 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। साथ ही, उन्होंने मल्टी क्रॉप थ्रेसर अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, गोपाल क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता, शेडनेट हाउस तथा पॉली हाउस की सब्सिडी योजनाओं के लाभार्थियों एवं राजीविका दीदी समूहों को प्रतीकात्मक रूप से चैक वितरित किए और पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प प्रमाण-पत्र भी सौंपे। इससे पहले श्री शर्मा ने ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन भी किया।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा अब नहीं करेंगे जयपुर कूच, जन आंदोलन कर दिया स्थगित, अचानक क्या रहीं वजह?

सीएम भजनलाल ने बताई सरकार की उपलब्धियां

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। पानी की प्राथमिकता को समझते हुए हमने रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, गंगनहर की मरम्मत जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को 9 हजार रुपये दे रही है। पिछले दो साल में प्रदेश के किसानों को 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में भेजी गई है। इस दौरान कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर पर दो दर्जन युवकों ने बरसाए जमकर लात घुसे, छोड़ने लिए मिन्नतें करता रहा डॉक्टर, देखिए Video

सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live