सीएम भजनलाल ने अचानक बुलाई सर्वदलीय बैठक! प्रदेश में ईंधन की स्थिति का यह खोला पूरा राज

सीएम भजनलाल ने अचानक बुलाई सर्वदलीय बैठक! प्रदेश में ईंधन की स्थिति का यह खोला पूरा राज
Spread the love

जयपुर : विश्व में ईरान अमेरिका युद्ध के चलते पूरे देश में एलपीजी और ईंधन जैसी सुविधाएं प्रभावित हो रही है। लोगों को इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में विश्व के सभी देशों पर इसके बडे संकट आशंका जताई रहीं है। इसी के चलते राजस्थान में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सीएम भजनलाल ने गुरुवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में तेल, गैस ईंधन के प्रबंधन की स्थितियों के बारे में चर्चा की। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने इस परिस्थिति में एक जुट होकर सरकार का साथ देने की भी बात कहीं है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?

सीएम ने सबको बताया, क्या है राजस्थान में ईंधन की स्थिति

इस दौरान आयोजित बैठक में सीएम भजनलाल ने सभी दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस आदि ईंधन एवं उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने सतर्कता से काम कर व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाया है। उन्होंने कहा कि तेल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं समय-समय पर जिलाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों, वितरण से जुड़े लोगों के साथ लगातार बैठकें की हैं।

यह भी पढ़ें : फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना

समस्याओं का होगा त्वरित निदान

सीएम भजनलाल ने बताया कि जिला स्तर पर कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएसओ और तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों की टीमें भी गठित की गई हैं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर चैबीस घंटे संचालित किए जा रहे हैं। सरकार आमजन को परेशान नहीं होने देगी। खाद्य मंत्री और मुख्य सचिव स्तर पर भी निरंतर समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी निगरानी और सतर्कता के लिए राज्य स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने दी बड़ी चेतावनी, अब सीएम भजनलाल को होगा नुकसान, जानिए क्या

सुरक्षित पीएनजी नेटवर्क का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

इस दौरान सीएम भजनलाल सिटी गैस वितरण कंपनियों को घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस कनेक्शन देने में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट जैसी वाणिज्यिक इकाइयों को ईंधन के रूप में नैचुरल गैस अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित पीएनजी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। किसानों को यूरिया और डीएपी की पूर्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार तालमेल के साथ काम कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने आमजन से एलपीजी के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरूद्ध कार्रवाइयों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों

सभी दल बोले, पूरी तरह राज्य सरकार के साथ

बैठक में सारी स्थितियों से अवगत होने के बाद विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने कहा कि वे पूरी तरह राज्य सरकार के साथ हैं। उन्होंने गैस एवं तेल प्रबंधन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों में जिला स्तर पर गैस एवं तेल वितरण की नियमित मॉनिटरिंग, पीएनजी नेटवर्क का तेजी से विस्तार और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के संबंध में कार्ययोजनाएं आदि प्रमुख रहे। इस बैठक मेें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कांग्रेस विधायक राजेन्द्र पारीक, रामकेश मीणा, बसपा विधायक मनोज कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, निर्दलीय विधायक अशोक कुमार कोठारी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित कई अधिकारी थेे। इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावर चन्द वीसी के माध्यम से जुड़े।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!