बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का बड़ा बयान, महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से मिलती हैं एंट्री
जयपुर : राजस्थान की एक बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल, इस वीडियो को लेकर सियासी गलियों में जमकर सनसनी मच गई है। सीमा गोविंद ने महिलाओं की राजनीति को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया यूर्जस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं, तो कई लोग उनकी बात से सहमत भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति में अगर सक्सेज होना है, तो महिलाओं की एंट्री नेता के बिस्तर से शुरू होती है। इस बयान को लेकर उन्होंने दावा करते हुए अनुभव बताया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में सीमा गोविंद ने एक पूर्व राज्यपाल पर भी बड़े आरोप लगाए है।
यह भी पढ़ें : बाजार में जमकर चले लात घुसे, लोगों में मच गई सनसनी, जानिए मामला
महिलाओं की राजनीति की शुरुआत नेताओं के बिस्तर से होती है
बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद के इंस्टाग्राम पर शनिवार को पोस्ट किए गए, इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर राजनीति की सच्चाई बताई। उन्होंने दावा किया कि यह बात बिल्कुल सही है कि महिलाओं को राजनीति की एंट्री राज नेताओं के बिस्तर से शुरू होती है। उन्होंने कहा कोई भी पार्टी दूध की धुली नहीं है। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि 2009-10 में जब वह एक कॉलेज-स्कूल चलाती थी। इस दौरान उसे कई स्थानों पर लेक्चर के लिए बुलाया जाता था। महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में उसे मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया, जहां एक मंत्री भी आए। बाद में आयोजकों से कार्यक्रम में आए मंत्री ने संपर्क किया और मुझसे मिलने का समय मांगा।
यह भी पढ़ें : विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा
बिना कंप्रोमाइज राजनीति में कुछ नहीं मिलता
सीमा गोविंद ने आगे बताया कि उन मंत्री ने कहा कि वह उन्हें राजनीति में लाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद भी मंत्री ने उन्हें कहा कि अच्छे आदमियों को राजनीति में आना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पार्टी ज्वाइन की और उन्हें अच्छा पद मिला, लेकिन एक साल में उन्हें ऊपर से लेकर नीचे तक के नेताओं के संपर्क में रहने के बाद पता लगा कि बिना कंप्रोमाइज के महिलाओं को राजनीति में कुछ नहीं मिलता है। यहां तक कि वह पार्षद का टिकट चाहने वाली महिलाओं से भी मिली। जिन्होंने बताया कि उन्होंने हर तरह के कंप्रोमाइज किया है, फिर भी उन्हें टिकट नहीं मिला। महिलाओं की काबिलियत से किसी को कोई मतलब नहीं है। सीमा गोविंद ने दावा किया कि राजनीति में 90 प्रतिशत महिलाओं को कंप्रोमाइज करना होता है, केवल 10 प्रतिशत महिला ही ऐसी होती है, कि जिनके पास राजनीतिक बैकग्राउंड और जनाधार काफी स्ट्रांग होता है, तो वह सक्सेज होती है, वरना राजनीति में महिलाएं बिना कंप्रोमाइज के टिक नहीं पाती है।
कौन है, बिजनेसमैन वूमेन सीमा गोविंद
सीमा गोविंद एक बिजनेस वूमेन है, जो पहले जयपुर में स्कूल और कॉलेज चलाती थी। इसके बाद उन्होंने इन्हें बंद कर दिया और बाद में गोविंद फाउंडेशन और द हार्ट ऑफ हैप्पीनेस की संस्थापक बनी है, जो जयपुर में संचालित है। सीमा गोविंद भगवान कृष्ण की भक्त है। इस पहले भी वह अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रह चुकी है। सीमा गोविंद कुछ साल पहले वृंदावन रहने गई, लेकिन वहां से वापस जयपुर लौट आई। उसके पीछे उन्होंने सोशल मीडिया पर वृंदावन को लेकर एक दावा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वहां मंदिर में भगवान के सामने पंडित पुजारी दान के बंटवारे के लिए लड़ते हैं और झूठ बोलकर पैसा मांगते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनको बंगाल की एक लड़की मिली। जिसने बताया कि मंदिर में वह सफाई का कार्य करती थी। उसके साथ पुजारी के बेटे ने रेप किया। सारी जमीनों पर अमीरों का कब्जा हो रहा है। इन सब चीज को देखकर उन्होंने वृंदावन छोड़ दिया। तब सीमा गोविंदा के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले
विधायक ऋतु बनावत को दवा देने मना कर दिया! फिर RGHS को लेकर फूटा आक्रोश
