शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?
बूंदी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयानों को लेकर लगातार सियासत की सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों में अक्सर कांग्रेस सदा ही निशाने पर रहती है। इस बीच मदन दिलावर का एक बयान सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग दिलावर के इस बयान की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने वाल्मीकि समाज को दुनिया की सबसे पवित्रम जाति बताई। उन्होंने कहा कि यह जाति ऐसी है, जो एक रोटी के बदले हमारी सेवा करती है। इस दौरान उन्होंने मोची समाज की भी जमकर तारीफ की। मदन दिलावर का यह बयान अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़ें : पटाखा बाइक साइलेंसर ने कर रखा था नाक में दम! फिर SP ने दिखा दिया जोरदार टशन
दुनिया की पवित्रम जाति वाल्मीकि समाज: मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बूंदी में डाइट परिसर में आयोजित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के अनावरण के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पवित्रम जाति कोई है, तो वह वाल्मीकि समाज है। जिन्होंने एक रोटी के बदले भी हमारी सेवा की है। उन्होंने आगे मोची समाज की भी तारीफ करते हुए कहा कि 5 किलो अनाज के बदले हमारा भाई मोची साल भर यह चिंता करता है कि हमारे मालिक के पैरों में कई काटा ना चुब जाए, इसलिए हमें जूते पहनाता हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें हम अनुसूचित जाति कहते हैं, वास्तव में यह वह लोग है जो तलवार की धार के सामने भी अड़िग रहे हैं और हिंदुत्व को मजबूत किया हैं।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों
मैं छुआछूत पर विश्वास नहीं रखता
इस दौरान मदन दिलावर ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर इशारा करते हुए कहा कि इन लोगों ने अनुसूचित जाति पर खूब अत्याचार किया हैं, लेकिन अब समय आया है, इनसे बदला लेने का। उनका कहा कि मैं छूआ-छूत में विश्वास नहीं रखता। यदि जाति-पाति और छुआछूत को नहीं मिटाया गया, तो हिंदू समाज टूट जाएगा। उन्होंने रामनवमी पर भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान ने भी सहर्ष शबरी के झूठे बेर खाएं थे और निषाद राज को प्यार से गले लगाया। जब भगवान अपने मन में उच्च नीच का भाव नहीं रखते हैं, तो फिर कौन लोग थे, जिन्होंने यह कुटिल चाल चलकर हमें सिखाया कि यह अछूत है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों
अशोक गहलोत ने दी बड़ी चेतावनी, अब सीएम भजनलाल को होगा नुकसान, जानिए क्या
