हिण्डोली/बूंदी (इस्लाम खान) : राजस्थान के बूंदी जिले में सोमवार को कहार समाज ने जमकर बवाल काटा। दरअसल, हिंडोली में कहार समाज के छात्रावास की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। कहार समाज के लोगों ने आज नगर पालिका में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रावास की भूमि पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग करते हुए अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा हैं।
ज्ञापन में कहार समाज के लोगों ने बताया कि खसरा संख्या 6884/2104 में 5 बीघा भूमि कहार समाज छात्रावास के लिए प्रस्तावित हे। जिस पर कहार समाज विकास समिति के नाम से रजिस्टर्ड करवा कर पिछले 11 वर्षों से कब्जा कर रखा था और उक्त भूमि को छात्रावास के लिए आवंटन करवाने की फाइल जयपुर सचिवालय में प्रक्रियाधीन हैं, लेकिन 31 जनवरी को करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों ने कहार समाज की प्रस्तावित आवंटित जमीन पर जबरन जेसीबी चलवा दी। जब लोगो ने खाई खोदने से मना किया, तो उक्त लोगों ने कहार समाज के लोगों से गाली गलौच कर हुए जान से मारने की धमकियां भी दी।
जिसको लेकर कहार समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या मे कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में नगरपालिका पहुंचे। जहां उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने ओर जबरन कब्जा नहीं करने को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए अधिशाषी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौका मुआयना कर कहार समाज के लोगों को उचित आश्वासन दिया हैं।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live
We use cookies and analytics to improve your experience. By continuing to use our site, you agree to our data collection practices. Please review our privacy policy for details.